Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सुरों के सरताज के गीतों पर झूमा होशियारपुर

सूफियाना संगीत से पंजाबी संस्कृति को बाखूबी गीतों में पिरो गए सतिंदर सरताज

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur, Satinder Sartaaj, Himanshu Jain
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 25 Mar 2022

Last updated on: Mar 25, 2022, 00:00 IST

देश विदेश में सूफियाना संगीत के माध्यम से पंजाब की शान बढ़ाने वाले प्रसिद्ध पंजाबी गायब सतिंदर सरताज के सुरों से होशियारपुर झूम उठा। समां था लाजवंती स्टेडियम में लगे क्राफ्ट्स बाजार में आयोजित सतिंदर सरताज नाइट का। होशियारपुर ही नहीं आस -पास के जिलों से भी लोग अपने इस चहेते गायक को सुनने व उसकी झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। पूरा स्टेडियम सरताज के प्रशंसकों से भरा पड़ा था।संगीतमयी शाम में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि सतिंदर सरताज की गायकी अपने आप में पंजाबी विरासत को समेटे हुए है। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से आयोजित क्राफ्ट्स बाजार व संगीतमयी शाम के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे समारोह नौजवानों को उनकी अमीर विरासत से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि क्राफ्ट्स बाजार हुनरमंद व्यक्तियों के लिए अपनी वस्तुएं बेचने का एक अच्छा प्लेटफार्म है।उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों की संस्कृति व लोक कलाओं को होशियारपुर में क्राफ्ट्स बाजार के दौरान देखा जा सकता है। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रियात, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) श्री हिमांशु जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री संदीप सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह के अलावा अन्य सिविल व पुलिस विभाग के अधिकारी विशेष तौर पर मौजूद थे।

सतिंदर सरताज ने जैसे ही कागजां दा सांभ लई थब्बा गीत से संगीतमयी शाम की शुरुआत की पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। इसके बाद साईं वे साडी फरियाद, सज्जण राजी हो जवे फेर वी, तेरे वास्ते ओ सज्जणा पीडां असी हंडाया, मेरे रश्के कमर, औखे सौखे हो के जदो भेजिया सी मांपिया ने, किते बड़े गुनाह मैं हुण आप हां शर्मिंदा, रुहा वाला गीत, नीलामी किती इश्के दी मेहरमा वे कहि के बिस्मिल्ला गीतों पर पूरा स्टेडियम झूम उठा। इस दौरान उन्होंने दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए उनकी फरमाईश पर गीत सुनाए। डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान सतिंदर सरताज को सम्मानित करते हुए कहा कि उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से हमेशा पंजाब की संस्कृति का झंडा बुलंद करते हुए देश-विदेश में इसे विशेष पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि कहा कि पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कार्पोरेशन के सहयोग से लगाया गया यह क्राफ्ट्स बाजार हैंडीक्राफ्ट जैसी लुप्त हो रही कलाओं को उजागर कर रहा है, इस लिए अधिक से अधिक लोगों को इस क्राफ्ट्स बाजार में शिरकत कर इन मेहनतकश शिल्पकारों का हौंसला बढ़ाना चाहिए। उन्होंने ने कहा कि अलग-अलग राज्यों के कारीगर इस क्राफ्ट्स बाजार में पहुंचे हैं और जहां कारीगरों की ओर से अपने हाथों से बनाई वस्तुओं की बिक्री  की जा रही है, वहीं उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला के नेतृत्व में अलग-अलग राज्यों की संस्कृति का प्रतीक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 27 मार्च को सांय 7 बजे स्टैंडअप कामेडियन मनप्रीत सिंह दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।  

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur , Satinder Sartaaj , Himanshu Jain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD