Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अवैध खनन को रोकने के लिए उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को लिखा पत्र

आवंटित खनन स्थलों की हदबंदी करने के निर्देश, अवैध खनन के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सीधे तौर पर होंगे जि़म्मेदार

Harjot Singh Bains, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Mar 2022

Last updated on: Mar 25, 2022, 00:00 IST

पंजाब के खनन एवं भूविज्ञान मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज राज्य में अवैध खनन को पूरी तरह से बंद करने के लिए सभी उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को लिखित हिदायत दी है।उपायुक्तों को लिखे पत्र में कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि यह बात साफ़ है कि पंजाब सरकार अवैध खनन के खि़लाफ़ है, मेरे संज्ञान में आया है कि पंजाब के कई जि़लों में अवैध खनन चल रहा है। इसलिए आपको निर्देश दिए गए हैं कि अपने जि़लों के खनन अधिकारी से जानकारी प्राप्त की जाए और आवंटित की गई खदानों की हदबंदी कर झंडा लगा दिया जाए, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि खनन इन स्थलों से ही किया जाना है।

इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को कहा गया है कि हरेक जि़ले में आवंटित खदानों की हदबंदी करने के लिए उपायुक्तों को लिखा गया है, जिससे अवैध खनन को तुरंत रोका जा सके। परन्तु फिर भी यदि कोई अवैध खनन का मामला सामने आता है तो इसकी पूरी जि़म्मेदारी सम्बन्धित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की होगी। सभी उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को हिदायतों का सख़्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।गौरतलब है कि अपना कार्यभार संभालने के बाद खनन विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को राज्य भर के सभी कानूनी स्थलों की हदबंदी करने के निर्देश दिए, जिससे अवैध खनन को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर रोक लगाने से सरकारी खज़ाने को भरने में मदद मिलेगी।

 

Tags: Harjot Singh Bains , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD