Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की अध्यक्षता में राज्य प्रतिपूरक वनरोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण की बैठक आयोजित

Chief Secretary Himachal Pradesh, Ram Subhag Singh, Himachal Pradesh, Shimla, Chief Secretary Himachal, Himachal Pradesh State Compensatory Afforestation Fund Management and Planning Authority, CAMPA, Compensatory Afforestation Fund Management and Planning Authority
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 25 Mar 2022

Last updated on: Mar 25, 2022, 00:00 IST

मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य प्रतिपूरक वनरोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण (कैम्पा) की 5वीं संचालन समिति की बैठक का आयोजन किया। बैठक में चौथी संचालन समिति की कार्रवाई की समीक्षा की गई और वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तावित वार्षिक कार्य योजना के विभिन्न मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वनों में हो रहे अवैध कटान, अवैध खनन, अतिक्रमण आदि की निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों का प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि वन विभाग में इन अपराधों को रोकने के लिए विभाग के चुनिंदा फ्रंट लाईन स्टाफ को ड्रोन कैमरों को प्रयोग में लाने के लिए प्रशिक्षित किया जाए व ड्रोन कैमरों के माध्यम से वनों की निगरानी के लिए मानक संचालन प्रक्रिया आगामी बैठक से पूर्व तैयार की जाए। ड्रोन कैमरों की खरीद व फ्रंट लाईन स्टाफ के प्रशिक्षण पर कैम्पा में अतिरिक्त बजट का प्रबन्ध भी किया जाए। उन्होंने कैम्पा के तहत वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तावित वार्षिक कार्य योजना की कार्य सूची को तय समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में मुख्य अरण्यपाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कैम्पा राजेश शर्मा ने हिमाचल प्रदेश राज्य प्रतिपूरक वनरोपण निधि प्रबन्धन और योजना प्राधिकरण के तहत वन विभाग में गत तीन वर्षों के दौरान किए गए कार्यों व वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तावित वार्षिक कार्य योजना की कार्य सूचि को संचालन समिति के समक्ष रखा। वार्षिक कार्य योजना के अन्तर्गत पौधरोपण, नर्सरी प्रबन्धन, लैन्टाना उन्मूलन, वनों की आग की रोकथाम, जल व मृदा संरक्षण जैसे कार्यों के अतिरिक्त डिफरंशियल ग्लोबल पोज़िशनिंग सिस्टम के माध्यम से वनांे का सर्वेक्षण, सीमांकन और वन सीमाओं का भू-सन्दर्भ जैसे कार्यों को वेबसाईट पर अपलोड करना शामिल है।अतिरिक्त मुख्य सचिव वन निशा सिंह, प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन अजय श्रीवास्तव, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (एफसीए) राकेश गुप्ता, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल (प्रबन्धन) डॉ. सुशील कापटा, मुख्य अरण्यपाल वन्यप्राणी (दक्षिण) शिमला के. थीरूमल, वन मण्डल अधिकारी (ईको-टूरिज्म/कैम्पा) प्रीति भण्डारी व राजस्व, कृषि विभाग, जनजातीय विकास विभाग सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Chief Secretary Himachal Pradesh , Ram Subhag Singh , Himachal Pradesh , Shimla , Chief Secretary Himachal , Himachal Pradesh State Compensatory Afforestation Fund Management and Planning Authority , CAMPA , Compensatory Afforestation Fund Management and Planning Authority

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD