Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सियासी बदलाखोरी के लिए कोई जगह नहीं परन्तु नाजायज़ बसों को हर हाल में रोका जाएगा : लालजीत सिंह भुल्लर

लालजीत सिंह भुल्लर ने पंजाब के परिवहन और आतिथ्य मंत्री का पदभार संभाला

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Mar 2022

Last updated on: Mar 22, 2022, 00:00 IST

पंजाब के परिवहन और आतिथ्य विभाग के मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज पंजाब सिविल सचिवालय में अपना पद संभाला। उनके पद संभालने के मौके पर लोक निर्माण और बिजली मंत्री स. हरभजन सिंह, शिक्षा, उच्च शिक्षा और खेल मंत्री श्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, विधायक श्री हरमीत सिंह पठाणमाजरा, विधायक स. मनजिन्दर सिंह लालपुरा, विधायक स. कुलवंत सिंह पंडोरी और अन्य आदरणिय मौजूद थे।स. भुल्लर ने ’आप’ कनवीनर और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविन्द केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान और पंजाब के सह-इंचार्ज श्री राघव चड्ढा का उन पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद किया और सौंपी गई ज़िम्मेदारी को तनदेही से निभाने का प्रण लिया।ज़िला तरन तारन के विधान सभा हलका पट्टी से सम्बन्धित और कृषि पेशे से जुड़े स. भुल्लर ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुये कहा कि पिछली सरकारों के कारण व्यवस्था भ्रष्ट हो चुकी है। इन ख़ामियों को ढूँढ कर पी.आर.टी.सी., पंजाब रोडेवज़ बस सर्विस और परिवहन विभाग को सुरजीत किया जायेगा।एक अन्य सवाल के जवाब में परिवहन मंत्री ने कहा कि एक पर्मिट पर कई-कई नाजायज़ बसें चलाने और 40 किलोमीटर के रूट पर्मिट में 250 किलोमीटर तक का विस्तार करके बसें चलाने जैसे मामलों की गहराई से जांच की जायेगी। स. भुल्लर ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा हाल ही में जारी किये गए परमिटों की भी जाँच की जायेगी।

मंत्री ने कहा, ‘‘मैंने आज पद सँभालने के साथ ही काम शुरू कर दिया है। कोई एक फ़ीसद भ्रष्ट अधिकारियों और मुलाजि़मों के कारण बदनाम हो चुके विभाग को सुधारने के लिए 99 प्रतिशत ईमानदार और मेहनती अधिकारी और मुलाज़िम हमारे कंधे के साथ कंधा जोड़ कर काम करेंगे।’’महिलाओं के लिए बसों में मुफ़्त बस सफऱ की सुविधा जारी रखने का भरोसा देते हुये स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि लोगों के लिए जहां ऐसी और सहूलतें लाईं जाएंगी, वहीं बच्चों, बुज़ुर्गों और अपाहिज व्यक्तियों के लिए सीटों का आरक्षण यकीनी बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि ठेका आधारित और कच्चे मुलाज़िमों, जिन्होंने आम आदमी पार्टी की सरकार पर भरोसा जताया है, को भी उनके बनते हक दिए जाएंगे। इसके अलावा ज़रूरत अनुसार बस अड्डे नये बनाऐ जाएंगे और बस अड्डों में सफ़ाई का ख़ास ख़्याल रखा जायेगा।परिवहन मंत्री ने कहा कि आप की सरकार में राजनैतिक बदलाखोरी को कोई जगह नहीं है परन्तु नाजायज़ चल रही बसों को हर हाल में रोका जायेगा। उन्होंने विशेष के तौर पर कहा कि लोगों को आम आदमी पार्टी से बहुत आशाएं हैं, उस एक-एक उम्मीद को पूरा करने की कोशिश की जायेगी। उन्होंने कहा कि संसाधनों पर ध्यान केन्द्रित किया जायेगा जिससे सरकारी खज़ाना भरा जा सके।

पहली मीटिंग में विभाग के कामकाज में और पारदर्शिता लाने की हिदायत

अपना पद सँभालने से तुरंत बाद परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ पहली मीटिंग की और विभाग के कामकाज का जायज़ा लिया।मंत्री ने अधिकारियों को हिदायत की कि विभाग द्वारा आम लोगों को दी जा रही सेवाओं को समयबद्ध ढंग से मुहैया करवाना यकीनी बनाने के साथ-साथ विभागीय कामकाज में और पारदर्शिता लाई जाये।परिवहन मंत्री ने ख़ास तौर पर हिदायत की कि बसों का बस अड्डे के अंदर से होकर जाना यकीनी बनाया जाये और ऐसा न करने पर सख़्त विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाये।मीटिंग के दौरान परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री के. सिवा प्रसाद, एस.टी.सी. श्री विमल कुमार सेतिया, डायरैक्टर ट्रांसपोर्ट-कम-एम.डी. पनबस श्रीमती अमनदीप कौर और एम.डी., पी.आर.टी.सी. श्रीमती परनीत शेरगिल्ल आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD