Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

पाक सीमा पर उभर रहे नार्को-टेरर के मामले: अजय भट्ट

Ajay Bhatt, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Mar 2022

Last updated on: Mar 21, 2022, 00:00 IST

राज्य मंत्री (रक्षा) अजय भट्ट ने सोमवार को कहा कि पश्चिमी सीमाओं पर, विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में, नार्को-टेरर (नार्कोटिक्स-आतंकवाद) के मामले सामने आ रहे हैं, जिसका उद्देश्य विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में अस्थिरता पैदा करना है। भारत और पाकिस्तान गुजरात, राजस्थान, पंजाब और जम्मू एवं कश्मीर राज्यों के साथ लगती 3,223 किलोमीटर की सीमा साझा करते हैं। नियंत्रण रेखा (एलओसी) और वास्तविक ग्राउंड पोजिशन लाइन (एजीपीएल) के रूप में वर्गीकृत जम्मू एवं कश्मीर में लगभग 900 किमी की सीमाओं को छोड़कर, बाकी को अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) के रूप में सीमांकित किया गया है। मंत्री ने राज्यसभा में जी. सी. चंद्रशेखर को एक लिखित उत्तर में जबाव देते हुए कहा, "पश्चिमी सीमाओं (आईबी सेक्टर) पर सुरक्षा की स्थिति काफी हद तक स्थिर बनी हुई है। हालांकि, सीमा पार से शत्रुतापूर्ण तत्वों द्वारा प्रायोजित एक उभरती हुई नार्को-टेरर सांठगांठ के संकेत हैं, जिसका उद्देश्य अस्थिरता पैदा करना है, खासकर सीमावर्ती क्षेत्रों में।"मंत्री ने यह भी कहा कि पश्चिमी सीमाओं के साथ भारतीय सेना 'पूरे संघर्ष स्पेक्ट्रम में विरोधियों द्वारा पेश की गई किसी भी चुनौती का जवाब देने के लिए' पर्याप्त रूप से तैयार है। नियंत्रण रेखा पर वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हुए, मंत्री ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर स्थिति फरवरी 2021 की सैन्य संचालन महानिदेशालय (डीजीएमओ) की समझ के बाद स्थिर बनी हुई है। दोनों सेनाओं ने नियंत्रण रेखा पर शांति बनाए रखने के हित में संयम बरता है। उन्होंने कहा, "हालांकि, स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और भारतीय सेना शत्रुतापूर्ण तत्वों की ओर से किसी भी खतरे को विफल करने के लिए तैयार है और नियंत्रण रेखा पर किसी भी तरह के तनाव की स्थिति में जवाब देने के लिए भी तैयार है।"इससे पहले कि दोनों देशों ने 25 फरवरी, 2021 को युद्धविराम का पालन करने का फैसला किया, 2018, 2019 और 2020 में पाकिस्तान के साथ भारत की सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन के कुल 10,752 मामले सामने आए थे।

 

Tags: Ajay Bhatt , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD