Monday, 29 April 2024

 

 

खास खबरें पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा वाट्सऐप चैनल जारी कई बाधाओं के बावजूद जिला मोगा में सुचारू रूप से चल रही खरीद प्रक्रिया लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हिसार लोकसभा सीट से लड़े 7 चुनावों में जय प्रकाश 3 बार अलग अलग पार्टियों से निर्वाचित हुए सांसद किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट मतदाता जागरुकता के लिए गुरुग्राम के विकास सदन में वोटर्स पार्क का मुख्य सचिव ने किया शुभारंभ हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद ने गुरूग्राम में 67 वीं एसजीएफाई नेशनल बॉस्केटबॉल चैंपियनशिप (अंडर 17) का किया शुभारंभ देश ने मन बना लिया है कि मोदी को ही लाना है : जयराम ठाकुर ‘‘लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है’’- पूर्व गृह मंत्री अनिल विज संगरूर आम आदमी पार्टी की राजधानी है और हमेशा रहेगी : भगवंत मान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया चुनाव प्रचार आप नशा नहीं मिटा सकी तो बीजेपी धर्म की राजनीति कर रही : गुरजीत सिंह औजला भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन कंवलजीत सिंह समर्थकों ने किया एनके शर्मा के समर्थन का ऐलान परनीत कौर बताए कांग्रेस में मंत्री रहते हुए किसानों के लिए क्या प्रोजैक्ट लेकर आई :एन.के.शर्मा जिस दिन केंद्र में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी, उस दिन भ्रष्टाचार बंद हो जाएगा- भगवंत मान कांग्रेस जन कल्याण में विश्वास करती है, न कि चुनिंदा लोगों को फायदा देने में: मनीष तिवारी राजा वडिंग ने व्यापारियों और उद्यमियों से की मुलाकात, उनकी दुर्दशा का समाधान खोजने का लिया संकल्प कांग्रेस में सक्रिय रहे जितेंद्र कुमार तोती अपने 100 समर्थकों सहित भाजपा में शामिल भाजपा की जनविरोधी और विभाजनकारी नीतियों का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस को वोट दें : गुरजीत सिंह औजला अरविंद केजरीवाल के जेल में रहने से दिल्ली के कई काम रूके, हाईकोर्ट की फटकार के बाद भी केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से नहीं दे रहे अस्तीफा

 

आत्म निर्भर भारत के निर्माण में स्वयं सहायता समूहों की अहम भूमिका : किशन कपूर

धर्मशाला में दो दिवसीय सरस मेला का किया शुभारंभ

Kishan Kapoor, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 21 Mar 2022

स्वयं सहायता समूहों ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की बेहतर गुणवत्ता के कारण समाज में डिमांड भी बढ़ रही है इससे स्वयं सहायता समूहों के साथ जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो रही है। यह उद्गार सांसद किशन कपूर ने धर्मशाला के पुलिस मैदान में सरस मेला का शुभारंभ करने के उपरांत व्यक्त किए इससे पहले सांसद किशन कपूर ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन भी किया।सांसद किशन कपूर ने कहा कि सरस मेले के आयोजन से स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को नई पहचान मिल रही है इसके साथ ही इन मेलों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को विपणन की भी बेहतर सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भी ग्रामीण स्तर पर तैयार पारंपरिक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आरंभ किए गए हैं ताकि पारंपरिक उत्पादों को देश ही नहीं अपितु विदेशों तक भी पहुंचाया जा सके।    

उन्होंने कहा कि हिमाचल की कांगड़ा पेटिंग, चंबा रूमाल को देश भर में सराहा जा रहा है इसके साथ और भी अनेंकों उत्पाद हैं जिनको बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण कौशल विकास तथा ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत सरकार द्वारा आर्थिक मदद भी स्वयं सहायता समूहों को उपलब्ध करवाई जा रही है।इससे पहले उपायुक्त कांगड़ा डा निपुण जिंदल ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि सरस मेला 30 मार्च तक चलेगा इसमें हिमाचल सहित अन्य प्रांतों के स्वयं सहायता समूह भी अपने उत्पादों के साथ भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरस मेला के दौरान 23 मार्च को रेडक्रास सोसाइटी द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप तथा एकीकृत स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया जाएगा जबकि 27 मार्च को सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दिन विभागों द्वारा अपने अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के बारे में जानकारियां भी लोगों को दी जाएंगी।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, एडीसी राहुल कुमार, जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश बराड़, नगर निगम के महापौर ओंकार नैहरिया, भाजपा के जिला महामंत्री सचिन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Kishan Kapoor , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD