Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पंजाब पुलिस ने नामवर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी के कत्ल की गुत्थी सुलझायी ; चार गिरफ्तार

विदेशी मूल के तीन व्यक्तियों की मुख्य साजिशकर्ताओं के तौर पर हुयी पहचान ; तीनों पर मुकदमा दर्ज़

Viresh Kumar Bhawra, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 19 Mar 2022

Last updated on: Mar 19, 2022, 00:00 IST

पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी के कत्ल से एक सप्ताह से भी कम समय में इस कत्ल की साजिश रचने वाले चार दोषियों को गिरफ़्तार करके इस बड़े कत्ल कांड की गुत्थी को सुलझा लिया है।गौरतलब है कि 14 मार्च, 2022 को शाम 6बजे के करीब जालंधर के गाँव मल्ल्लियां में चल रहे कबड्डी मैच के दौरान पाँच अज्ञात हमलावरों ने नामवर कबड्डी खिलाड़ी सन्दीप सिंह उर्फ सन्दीप नंगल अंबिया की गोली मार कर हत्या कर दी थी।गिरफ्तार किये व्यक्तियों की पहचान फतेह सिंह उर्फ युवराज निवासी संगरूर, कौशल चौधरी निवासी नाहरपुर रुपा, गुरूग्राम, हरियाणा, हरियाणा के गाँव महेशपुर पलवां के अमित डागर ; सिमरनजीत सिंह उर्फ जुझार सिंह उर्फ गैंगस्टर निवासी गाँव माधोपुर पीलीभीत, यू.पी. के तौर पर हुई है। यह चारों अपराधी, जो हिस्ट्रीशीटर हैं और 20 से अधिक अपराधिक मामलों जिनमें ज़्यादातर कत्ल और इरादातन कत्ल केस हैं, में वांछित हैं, को अलग-अलग जेलों से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था।पुलिस ने तीन मुख्य साजिशकर्ताओं को भी नामज़द किया है जिनकी पहचान सनोवर ढिल्लों, जो अमृतसर का निवासी है और आजकल बरैंपटन, ओन्टारियो, कैनेडा में रहता है और कैनेडियन सैथ टीवी और रेडियो शो का निर्माता और निर्देशक है ; सुखविन्दर सिंह उर्फ सुखा दुनेके उर्फ सुख सिंह निवासी गाँव दुनेके, निवासी मोगा और जो पिछले कुछ साल से कैनेडा में रह रहा है, जगजीत सिंह उर्फ गांधी निवासी डेहलों, लुधियाना जो मौजूदा समय में मलेशिया में रह रहा है, के तौर पर की गई है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डी.जी.पी.) पंजाब वी.के भावरा ने शनिवार को बताया कि पूरी बारीकी से जांच और सूचना के आधार पर जालंधर ग्रामीण पुलिस फतेह सिंह को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई थी।डी.जी.पी. ने बताया कि पूछताश के दौरान फतेह सिंह ने खुलासा किया कि सनोवर ढिल्लों ने “नेशनल कबड्डी फैडरेशन ऑफ ओन्टारियो’’ का गठन किया था और अलग-अलग खिलाड़ियों को अपनी फैडरेशन में शामिल करने के लिए कोशिश कर रहा था। फतेह ने बताया कि ज़्यादातर नामवर खिलाड़ी मृतक सन्दीप द्वारा चलाए जा रहे “मेजर लीग कबड्डी से जुड़े हुए थे, जोकि सनोवर की फैडरेशन के लिए असफलता साबित हो रही थी। फ़तेह ने कबूला कि उसने भी कुछ खिलाड़ियों पर सनोवर फैडरेशन में शामिल होने के लिए दबाव डाला था।अतिरिक्त जानकारी देते हुए एस.एस.पी. जालंधर ग्रामीण सतीन्द्र सिंह ने बताया कि फ़तेह ने कबूला है कि सनोवर की हिदायतों पर उसने अमित डागर, कौशल चौधरी, जगजीत सिंह, लक्की पट्यिल और सुखा दुनेके साथ मिलकर सन्दीप को मौत के घाट उतारने के लिए शूटरों का प्रबंध किया था।उन्होंने बताया कि सुख दुनेके के निर्देशों पर सिमरनजीत उर्फ जुझार ने अमृतसर के प्रीतम एन्क्लेव में अपने रिश्तेदार स्वर्ण सिंह के घर शूटरों को ठिकाना मुहैया करवाया था। पुलिस ने स्वर्ण के घर से 18 जिंदा कारतूस और 12 बोर की राइफल बरामद की है और फ़रार हुए स्वर्ण सिंह को भी केस में नामज़द कर लिया है।एस.एस.पी. ने कहा कि गोली चलाने वालों की भी पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनको गिरफ़्तार कर लिया जायेगा।

 

Tags: Viresh Kumar Bhawra , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD