Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

कर्नाटक में मुस्लिम संगठनों ने हिजाब फैसले के खिलाफ बंद की अपील की

Trending Topics, Hijab Row, Banglore, Hijab Crisis, Karnatka High Court, Muslim Bodies
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 16 Mar 2022

Last updated on: Mar 16, 2022, 00:00 IST

कर्नाटक में मुस्लिम संगठनों ने हिजाब विवाद पर कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले का विरोध करते हुए गुरुवार (17 मार्च) को राज्य में बंद का आह्वान किया है। उच्च न्यायालय ने मंगलवार को उन सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया था, जिनमें कक्षाओं के अंदर हिजाब की अनुमति देने के लिए सरकार को निर्देश देने की मांग की गई थी। कोर्ट ने यह भी कहा था कि हिजाब पहनना इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं है। कर्नाटक के अमीर-ए-शरीयत मौलाना सगीर अहमद खान रशदी ने बुधवार को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया, जिसे दक्षिणी राज्य के सैकड़ों संगठनों ने समर्थन दिया है। रशदी ने कहा, "हिजाब के संबंध में कर्नाटक उच्च न्यायालय के दुखद आदेश के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए गुरुवार को राज्यव्यापी बंद का आयोजन किया जाएगा।" सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) और कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई) ने भी बंद का समर्थन किया है। दोनों संगठनों ने कहा कि उच्च न्यायालय का फैसला किसी व्यक्ति के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ है। सीएफआई पदाधिकारियों ने कहा कि उच्च न्यायालय का फैसला व्यक्तिगत और धार्मिक अधिकारों के खिलाफ है।

 

Tags: Trending Topics , Hijab Row , Banglore , Hijab Crisis , Karnatka High Court , Muslim Bodies

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD