Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

फॉर्मूला वन : लुईस हैमिल्टन ने 2022 सीजन से पहले विरोधियों को दी चेतावनी

Sports News, Lewis Hamilton, Behrin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बहरीन , 16 Mar 2022

Last updated on: Mar 16, 2022, 00:00 IST

सात बार के फॉर्मूला वन चैंपियन लुईस हैमिल्टन ने बहरीन में 2022 सीजन के से पहले अपने प्रतिद्वंद्वियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह हमेशा की तरह खतरनाक साबित होंगे। पिछले साल अबू धाबी में एक तनावपूर्ण समापन में प्रतिद्वंद्वी मैक्स वेरस्टैपेन से हारने के बाद हैमिल्टन 2022 में विश्व चैम्पियनशिप हासिल करने की कोशिश करेंगे। मर्सिडीज के ट्विटर पेज पर अपलोड किए गए एक वीडियो में बोलते हुए हैमिल्टन से पूछा गया कि क्या उनका मानना है कि सीजन से पहले की अपनी तैयारियों में किए गए सुधारों ने उन्हें पहले से कहीं अधिक खतरनाक ड्राइवर बना दिया, जिसके लिए उन्होंने जवाब दिया, "मैं ऐसा ही कहूंगा।" उन्होंने आगे कहा, "स्वाभाविक रूप से आपका शरीर जवाब देता है, आप जैसे-जैसे बड़े होते जाते हैं, आप थकने लगते हो, और गति कम होते लगती है। लेकिन मैं जरूरी नहीं कहूंगा कि मैं ढलान में बहुत नीचे हूं। मुझे अभी भी ऐसा लगता है कि मैं अपेक्षाकृत शीर्ष पर हूं।"

इस साल फॉर्मूला वन में अपने 16वें सीजन में प्रवेश करने वाले हैमिल्टन ने मर्सिडीज के साथ अपनी मजबूत साझेदारी के बारे में विवरण साझा करते हुए यह भी बताया कि पिछले कुछ वर्षों में उनकी तैयारी में क्या सुधार हुआ है। हैमिल्टन ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं जिस तरह से प्रशिक्षण ले रहा हूं, उससे मुझे फायदा मिल रहा है और मैं समझ सकता हूं कि मुझे क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।" उन्होंने आगे कहा, "मुझे वर्षों से सभी अनुभव मिले हैं। मुझे अपनी टीम का बहुत अच्छा साथ मिला है। हम 10 साल से एक साथ हैं, इसलिए मुझे लगता है कि हमारे पास शायद सबसे मजबूत साझेदारी है।"

 

Tags: Sports News , Lewis Hamilton , Behrin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD