Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

हिजाब विवाद पर अदालत के फैसले के बाद कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में कक्षाएं फिर से शुरू

Trending Topics, Hijab Row, Banglore, Hijab Crisis, Karnatka High Court, K taka Schools, Colleges
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 16 Mar 2022

Last updated on: Mar 16, 2022, 00:00 IST

हिजाब विवाद पर कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के बाद राज्य भर में स्कूल और कॉलेज बुधवार को फिर से खुल गए हैं। हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक में लंबे समय से विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था। मंगलवार को उच्च न्यायालय की विशेष पीठ ने कक्षाओं में हिजाब की अनुमति देने की मांग करने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया था, जिसके बाद अब सभी शिक्षण संस्थानों में सामान्य रूप से कक्षाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि विरोध प्रदर्शन अभी भी पूरी तरह से समाप्त होता दिखाई नहीं दे रहा है। चिक्कमगलुरु आईडीएसजी कॉलेज में कम से कम 22 स्टूडेंट्स ने हिजाब पहनने के अपने अधिकार की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वे कॉलेज के प्रवेश द्वार पर एकत्र हुए और तख्तियां लेकर विरोध जताया। तुमकुरु जिले के मधुगिरी गवर्नमेंट कॉलेज के स्टूडेंट्स ने भी कक्षाओं में हिजाब की अनुमति नहीं मिलने पर विरोध जताया। स्कूलों और कॉलेजों में ज्यादातर पूर्ण उपस्थिति देखी गई और बड़ी संख्या में छात्राओं, जिनमें अल्पसंख्यक समुदाय की छात्राएं भी शामिल थीं, उन्होंने निर्धारित ड्रेस के अनुसार हिजाब के बिना कक्षाओं में प्रवेश किया। प्री-यूनिवर्सिटी शिक्षा संस्थानों ने भी तटीय शहर उडुपी में पुलिस सुरक्षा के बीच संचालन शुरू कर दिया। उडुपी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज, जहां हिजाब विवाद को लेकर आंदोलन तेज हो गया था और जहां कानून-व्यवस्था की स्थिति भी संकट में दिखाई दे रही थी, ने भी बिना किसी गड़बड़ी के काम करना शुरू कर दिया है। 

आंदोलन शुरू करने वाली छह छात्राओं ने कहा है कि वे तब तक कक्षाओं में शामिल नहीं होंगी, जब तक उन्हें हिजाब के साथ कक्षाओं में जाने की अनुमति नहीं दी जाती। उडुपी के भाजपा विधायक रघुपति भट, जो प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज के अध्यक्ष भी हैं, ने उनसे वर्दी के नियमों का पालन करते हुए कक्षाओं में भाग लेने का अनुरोध किया है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि स्कूल प्रबंधन कक्षाओं के नुकसान की भरपाई की व्यवस्था करेगा और उन्हें उनके प्रति कोई कड़वाहट नहीं रखनी चाहिए। हालांकि, लड़कियों ने इस ऑफर को ठुकरा दिया है। उडुपी जिला प्रशासन ने सभा, उत्सव, विरोध प्रदर्शन पर निषेधाज्ञा जारी रखी है। पुलिस विभाग ने उडुपी में कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस (केएसआरपी) के तीन और जिला सशस्त्र रिजर्व (डीएआर) के पांच प्लाटून की प्रतिनियुक्ति की है। बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के बाद बड़े पैमाने पर हिंसा के गवाह बने शिवमोगा जिले में छात्रों ने सामान्य रूप से कक्षाओं में भाग लिया। यादगीर जिले में कई स्टूडेंट्स कॉलेज प्रबंधन द्वारा उन्हें हिजाब के साथ प्रारंभिक परीक्षा की अनुमति देने से इनकार करने के बाद घर लौट आए हैं। चिक्कबल्लापुर में सरकारी कॉलेज प्रबंधन ने हिजाब पहनकर कक्षाओं में जाने वाली एक छात्रा को अलग कमरे में जाकर हिजाब उतारने को कहा।

 

Tags: Trending Topics , Hijab Row , Banglore , Hijab Crisis , Karnatka High Court , K taka Schools , Colleges

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD