Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान असम में बाढ़ : मुख्यमंत्री सरमा बोले- कई गांव पूरी तरह से संपर्क से बाहर, हजारों लोग फंसे हुए बाढ़ प्रभावितों को हरसंभव मदद मिलेगी, फंड की कोई कमी नहीं: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण सावन सोमवार व्रत से क्यों मिलता है मनचाहा जीवनसाथी? जानिए पौराणिक कथा तनावमुक्त जीवन और बेहतर एकाग्रता के लिए करें उत्थित पार्श्वकोणासन योगासन काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर

 

मुस्लिम लड़कियों के लिए प्राथमिकता हिजाब नहीं, शिक्षा होनी चाहिए : सर्वे

Trending Topics, Hijab Row, Banglore, Hijab Crisis, Karnatka High Court, Majority, Priority, Muslim Girls
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Mar 2022

Last updated on: Mar 16, 2022, 00:00 IST

हिजाब विवाद के बीच एक नई बहस ने जन्म लिया है। शिक्षा और हिजाब, इनमें से प्राथमिकता क्या होनी चाहिए, इस पर लोगों की अपनी अलग-अलग राय है। हालांकि अधिकतर लोग कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले से सहमत होते हुए अपनी राय रख रहे हैं कि मुस्लिम लड़कियों को उनके स्कूल या कॉलेज प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का ही पालन करना चाहिए। अधिकांश भारतीयों ने यह भी कहा कि शिक्षा एक बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए। आईएएनएस-सीवोटर स्नैप पोल में सामने आए निष्कर्षो से यह जानकारी मिली है। सर्वेक्षण के दौरान 1,508 लोगों से बातचीत की गई। फैसला सुनाए जाने और देश भर में खबर फैलने के तुरंत बाद इस मुद्दे पर आईएएनएस-सीवोटर द्वारा किए गए एक राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण के दौरान यह खुलासा हुआ।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि हिजाब की अनुमति न होने पर भी मुस्लिम लड़कियों को स्कूल और कॉलेजों में जाना चाहिए, 66 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाताओं ने हां कहा, जबकि 27 प्रतिशत ने इस बात से असहमति जताई। इस मुद्दे पर लगभग 5 प्रतिशत की कोई राय नहीं थी। एनडीए के साथ-साथ विपक्षी समर्थकों की राय में भी उल्लेखनीय समानता देखने को मिली। एनडीए के 67.4 प्रतिशत मतदाताओं ने इस कदम का समर्थन किया, जबकि 65.2 प्रतिशत विपक्षी मतदाताओं ने भी इस कदम का समर्थन किया। परंपरागत रूप से, मुस्लिम लड़कियों को विशेष रूप से हाई स्कूल के दौरान और बाद में आधुनिक शिक्षा से वंचित रखा गया है। इससे देश में उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

इस मुद्दे पर भी, एक स्पष्ट बहुमत ने इस स्थिति के लिए समुदाय में निहित स्वार्थों को जिम्मेदार ठहराया, हालांकि प्रतिक्रियाएं अधिक पक्षपातपूर्ण लाइनों के साथ रहीं। एनडीए के 71 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने समुदाय में निहित स्वार्थों को दोषी ठहराया, जबकि विपक्षी मतदाताओं के बीच यह आंकड़ा तेजी से घटकर 52.4 प्रतिशत रह गया। जहां एनडीए के 10.5 फीसदी समर्थकों ने कहा कि एक उदासीन सरकार जिम्मेदार है, वहीं 22.5 फीसदी विपक्षी मतदाताओं ने सरकार को दोषी ठहराया। इसके अलावा एनडीए के लगभग 4 प्रतिशत मतदाताओं ने महसूस किया कि हिंदुत्व की बढ़ती आक्रामकता ने मुस्लिम लड़कियों को स्कूल जाने से हतोत्साहित किया, जबकि 10.5 प्रतिशत विपक्षी मतदाताओं ने इस बात का समर्थन किया। हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब हिजाब के समर्थक याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है।

 

Tags: Trending Topics , Hijab Row , Banglore , Hijab Crisis , Karnatka High Court , Majority , Priority , Muslim Girls

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD