Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

हिजाब विवाद और इस पर आए फैसले से और अधिक धार्मिक ध्रुवीकरण होगा : सर्वे

Trending Topics, Hijab Row, Banglore, Hijab Crisis, Karnatka High Court
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 16 Mar 2022

Last updated on: Mar 16, 2022, 00:00 IST

हिजाब विवाद से देश में फूट और गहराने और धार्मिक ध्रुवीकरण की ओर बढ़ने का खतरा है। आईएएनएस-सीवोटर स्नैप पोल में सामने आए निष्कर्षो से यह जानकारी मिली है। सर्वेक्षण के दौरान 1,508 लोगों से बातचीत की गई। कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा हिजाब विवाद को लेकर एक फैसला सुनाए जाने के बाद आईएएनएस-सीवोटर सर्वेक्षण के दौरान यह खुलासा हुआ है। हाईकोर्ट ने कहा है कि अगर प्रशासन या अधिकारी यूनिफॉर्म जैसे नियम को लागू करते हैं तो यह सही है और मुस्लिम लड़कियों को स्कूलों और कॉलेजों के अंदर हिजाब पहनने की मंजूरी अदालत ने नहीं दी है। हालांकि फैसले के लिए समग्र रूप से अलग-अलग लोगों की अपनी अलग राय है और सर्वेक्षण के दौरान पक्षपातपूर्ण तर्ज पर कुछ विभाजन स्पष्ट रूप से दिखाई दिया है।

यह पूछे जाने पर कि क्या हिजाब विवाद एक गढ़े गए मुद्दे से अधिक है, एनडीए के 56.3 प्रतिशत मतदाताओं ने सहमति व्यक्त की, जबकि 60.2 प्रतिशत विपक्षी मतदाताओं ने भी सहमति व्यक्त की। यह बाह्य रूप से एक द्विदलीय समर्थन की तरह दिखता है, इस विवाद के 'निर्माण' के लिए कौन जिम्मेदार है, इस पर विपक्षी मतदाताओं का एक बिल्कुल अलग ²ष्टिकोण है। एक और सवाल पर कि क्या विवाद से धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण होगा, करीब 54 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा कि धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण बढ़ेगा। एनडीए के 51 प्रतिशत समर्थक इस बात से सहमत थे, जबकि 56 प्रतिशत विपक्षी मतदाताओं ने और अधिक ध्रुवीकरण पर आशंका व्यक्त की। इस सवाल के जवाब के दौरान कुछ उम्मीद की किरण दिखाई दे रही थी: क्या आपको लगता है कि समान नागरिक संहिता इस तरह के मुद्दों को हल करेगी? कुल मिलाकर, 70 प्रतिशत से अधिक उत्तरदाताओं ने इस बात से सहमति व्यक्त की, जबकि एनडीए के 77 प्रतिशत मतदाता और 65.5 प्रतिशत विपक्षी मतदाता इससे सहमत थे।

 

Tags: Trending Topics , Hijab Row , Banglore , Hijab Crisis , Karnatka High Court

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD