Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हिजाब पर कर्नाटक हाईकोर्ट का फैसला असंवैधानिक: सीएफआई

Trending Topics, Hijab Row, Banglore, Hijab Crisis, Karnatka High Court
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 15 Mar 2022

Last updated on: Mar 15, 2022, 00:00 IST

कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई) के अध्यक्ष अताउल्ला पुंजालकट्टे ने शुक्रवार को कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा हिजाब के समर्थन में दायर याचिकाओं को खारिज करने को संविधान के खिलाफ करार दिया। अदालत के फैसले को खारिज करते हुए, पुंजालकट्टे ने कहा, "हम उन छह छात्राओं का समर्थन करना जारी रखेंगे, जो हिजाब के अधिकार के लिए लड़ रही हैं।" उन्होंने कहा कि यह उन बच्चों पर छोड़ दिया जाना चाहिए कि वे कक्षाओं में जाएं या इससे परहेज करें। उनके माता-पिता को इस पर फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हिजाब विवाद सामने आने के बाद सीएफआई ने राज्य के 21 जिलों में सर्वे किया था। सीएफआई नेता ने कहा कि 11,000 लड़कियों को शिक्षा से वंचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कुरान कहता है कि महिलाओं को अपना चेहरा ढंकना चाहिए। व्यक्तिगत अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए। सरकार की सोच व्यापक होनी चाहिए। 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' की नीति यहां उलट दी गई है।

इस बीच, यादगीर जिले के केम्बवी में 35 छात्राओं ने हिजाब के बिना परीक्षा देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें वापस भेज दिया गया। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना शफी असदी ने कहा कि वह समुदाय के नेताओं के साथ चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि हाईकोर्ट की स्पेशल बेंच में एक मुस्लिम जज था, इसके बावजूद वे इस नतीजे पर कैसे पहुंच सकते हैं कि हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा नहीं है? उन्होंने कहा कि अदालत का फैसला स्वीकार्य नहीं है और इसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। कांग्रेस विधायक तनवीर सैत ने कहा कि फैसला छात्रों के बीच दरार पैदा करेगा और अखंडता को चुनौती देगा। एक समुदाय को निशाना बनाया गया है, धार्मिक अधिकार संवैधानिक है। उन्होंने दावा किया कि तीन तलाक, धर्मांतरण और गोहत्या पर कई तरह के कानून यह दिखा रहे हैं कि एक समुदाय को निशाना बनाया गया है।

 

Tags: Trending Topics , Hijab Row , Banglore , Hijab Crisis , Karnatka High Court

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD