Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

अंडर-18 महिला फुटबॉल टीम के कई खिलाड़ियों में काफी क्षमता : कोच डेनरबी

Sports News, Football, Coach Dennerby
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 Mar 2022

Last updated on: Mar 12, 2022, 00:00 IST

भारतीय महिला फुटबॉल टीम के मुख्य कोच थॉमस डेनरबी ने शनिवार को सैफ अंडर-18 चैंपियनशिप से पहले कहा कि टीम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं, जो आने वाले वर्षों में अपनी क्षमता दिखा सकती हैं। 15 मार्च को जमशेदपुर में शुरू होने वाले टूर्नामेंट के लिए 22 सदस्यीय टीम की घोषणा करते हुए डेनरबी ने कहा, "हमारे पास टीम में बहुत अच्छी खिलाड़ी हैं और इन लड़कियों का भारत में महिला फुटबॉल के लिए वास्तव में उज्‍जवल भविष्य है।" 62 वर्षीय कोच, जो वरिष्ठ भारतीय महिला टीम के कोच भी हैं, उनको लगता है कि कम उम्र से ही युवाओं में फुटबॉल की शिक्षा उनकी संभावनाओं को उज्‍जवल बनाती है। डेनरबी ने कहा, "उनके बारे में अच्छी बात यह है कि उन्हें बहुत कम उम्र से फुटबॉल के बारे में ठीक से शिक्षित किया गया है। अब इसे जारी रहने की है। उन्हें नियमित रूप से ठीक से प्रशिक्षण देने की आवश्यकता है।" कोच को लगता है कि सैफ जैसे टूर्नामेंट में खेलने से लड़कियों को प्रतिस्पर्धी दबाव में खेलने का अनुभव मिलेगा। कोच ने कहा, "हालांकि यह अभी तक पूरी तरह से अंतिम विश्व कप टीम नहीं है, सैफ टूर्नामेंट यहां लड़कियों के लिए महत्वपूर्ण होगा। आम तौर पर, अगर मैत्री मैच खेल रहे हैं, तो हम परिणामों के बारे में ज्यादा परवाह नहीं करते हैं। हमारा प्रगति पर अधिक ध्यान केंद्रित है।"

 

Tags: Sports News , Football , Coach Dennerby

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD