Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

महिला विश्व कप : स्मृति ने कहा, यास्तिका की अच्छी शुरुआत से बढ़ा मेरा मनोबल

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Women World Cup, Smriti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैमिल्टन , 12 Mar 2022

Last updated on: Mar 12, 2022, 00:00 IST

भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शनिवार को कहा कि बाएं हाथ की यास्तिका भाटिया द्वारा की गई अच्छी शुरुआत ने उन्हें बड़ी पारी खेलने का आत्मविश्वास दिया। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आठ विकेट खोकर 317 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसमें स्मृति ने 123 रन बनाए, जबकि हरमनप्रीत कौर ने 109 रन बनाए। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसमें टीम की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए स्मृति मंधाना और यास्तिका भाटिया के बीच 49 रन की साझेदारी हुई, जिसमें बल्लेबाज भाटिया 21 गेंदों में 31 रन बनाकर गेंदबाज सेलमान के ओवर में आउट हो गईं। हालांकि, भाटिया के बाद दो और बल्लेबाज ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टीकीं और कप्तान मिताली राज (5) और दीप्ति शर्मा (15) जल्द ही वापस पवेलियन लौट गईं। उसके बाद बल्लेबाजी करने आईं हरमनप्रीत कौर ने शआनदार शुरुआत की और मंधाना के साथ चौथे विकेट के लिए 184 रन की साझेदारी निभाई। 

दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोका। स्मृति ने 119 गेंदों में दो छक्के और 13 चौके के साथ 123 रन की पारी खेली और गेंदबाज शमिलिया कॉनेल के ओवर में आउट हो गईं। वहीं, हरमनप्रीत कौर ने 107 गेंदों में दो छक्के और दस चौके के साथ 109 रन की पारी खेली और गेंदबाज आलिया एलेने के ओवर में आउट हो गईं। टीम में दो जोरदार शतक के बीच टीम ने पचास ओवर में आछ विकेट खोकर 317 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका टीम की गेंदबाज अनीसा मोहम्मद ने दो विकेट चटकाए। वहीं, शमिलिया कॉनेल, शकीरा सेलमैन, आलिया एलेने, डी डौटिन और मैथ्यूज ने 1-1 विकेट लिए। इस दौरान स्मृति मंधाना ने कहा, यास्तिका भाटिया के साथ शानदार शुरुआती साझेदारी अच्छी रही क्योंकि उस पारी से हमे एक बड़ा लक्ष्य बनाने में आत्मविश्वास मिला और हरमनप्रीत के साथ एक लंबी साझेदारी, जिसमें टीम को एक बड़ा स्कोर बनाने में मदद मिली।

संक्षिप्त स्कोर :

भारत : 317/8 (स्मृति मंधाना 123, हरमनप्रीत कौर 109, अनीसा मोहम्मद 2/59)।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Women World Cup , Smriti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD