Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगा भारत

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Pink ball Test, India, Sri Lanka
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 11 Mar 2022

Last updated on: Mar 11, 2022, 00:00 IST

पहला मैच जीत के बाद भारत की नजर श्रीलंका के खिलाफ 2-0 से स्वीप करने की होगी, जब दोनों टीम शनिवार से यहां डे-नाइट खेले जाने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट में भिड़ेंगे। मोहाली में पहले टेस्ट में एक पारी और 222 रनों से बड़ी जीत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में भारत की पांचवीं स्थिति को मजबूत किया, लेकिन वे बेंगलुरु में जीत के साथ आगे बढ़ना चाहेंगे। कोलकाता में बांग्लादेश (नवंबर 2019) और अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ (फरवरी 2021) मैचों के बाद, यह घर पर भारत का तीसरा डे-नाइट गुलाबी गेंद टेस्ट होगा। भारत ने ये दोनों टेस्ट तीन दिन के अंदर जीते थे। हालांकि भारत ने पिछला मैच आसानी से जीत लिया, लेकिन गुलाबी गेंद का टेस्ट कई प्रकार की चुनौतियां पेश करता है और मेजबान टीम को जीतने के लिए कड़ी मेहनत करने पड़ेगी। रोहित-शर्मा की अगुवाई वाली टीम टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे सीजन के इस मोड़ पर घरेलू परिस्थिति में हार बर्दाश्त नहीं कर सकती है और इससे उन्हें अपनी तीव्रता बनाए रखने के लिए प्रेरित करना चाहिए। रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की पसंद, जिन्होंने पिछले मैच में शुरुआत की, लेकिन उन्हें बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे, अपने बल्ले से बड़ा प्रभाव डालने की कोशिश करेंगे। दूसरी ओर ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन के निचले क्रम की तिकड़ी, जिन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था, अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे। भारत ने मोहाली में पहले टेस्ट में तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाज खेले थे। लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अलग-अलग परिस्थितियों को देखते हुए गुलाबी गेंद के मैच के लिए टीम की रणनीति में बदलाव हो सकता है। 

भारत के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ने उल्लेख किया कि टीम प्रबंधन आज के अभ्यास सत्र के बाद प्लेइंग इलेवन के बारे में फैसला करेगा। बुमराह ने कहा, "हमने कल पिच पर एक नजर डाली थी, लेकिन बहुत कुछ कहना जल्दबाजी होगा, क्योंकि आज वह दिन है जब हम अभ्यास सत्र के लिए जाएंगे। उसके बाद हमारे पास एक स्पष्ट विचार होगा कि क्या हम मैच में तीन तेज गेंदबाजों या तीन स्पिनरों के साथ जाना चाहते हैं।" कोलकाता में पहले गुलाबी गेंद के टेस्ट में भारतीय स्पिनरों को फायदा नहीं हुआ था, जबकि अगले एक (अहमदाबाद) में अक्षर, अश्विन और वाशिंगटन सुंदर की तिकड़ी ने 20 में से 19 विकेट चटकाए थे। भारत ने टीम में एक बदलाव किया है, जिसमें कुलदीप यादव की जगह अक्षर पटेल को शामिल किया गया है। पटेल, जो आखिरी बार नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले थे, अपनी चोट के साथ-साथ कोविड-19 से उबर चुके हैं और जयंत यादव के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकते हैं। उधर, संघर्ष कर रही श्रीलंका टीम को मैच से पहले ही झटका लगा है। पहली पारी में नाबाद 61 रनों के साथ मेहमान टीम के लिए शीर्ष स्कोर करने वाले पथुम निसानका चोट के कारण दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इस बीच, मोहाली में पहले टेस्ट से बाहर हुए दुष्मंथा चमीरा भी चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं, क्योंकि वह चोट से उबर रहे हैं। श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने के अनुसार, चमीरा के कार्यभार को टी20 विश्व कप तक प्रबंधित किया जा रहा था, जो इस साल अक्टूबर में होने वाला है और तेज गेंदबाज अपने ठीक होने के बाद अंतरिम अवधि में केवल सीमित ओवरों के मैचों के लिए उपलब्ध होगा।पहले मैच में एम्बुलडेनिया को मिली सफलता को देखते हुए श्रीलंका एक और बाएं हाथ के स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा को आजमाने के लिए तैयार है, जिनके पास अब तक तीन टेस्ट मैचों में दो बार पांच विकेट और कुल 18 विकेट शामिल हैं। टेस्ट श्रीलंका के लिए सुरंगा लकमल का अंतिम मैच होगा और इस अनुभवी गेंदबाज को यादगार विदाई देने की उम्मीद कर रहे होंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), प्रियांक पांचाल, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत, रवींद्र जडेजा, जयंत यादव, आर अश्विन, सौरभ कुमार, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान) और अक्षर पटेल।

श्रीलंका टीम : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लाहिरू थिरिमाने, धनंजय डी सिल्वा (उपकप्तान), कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, चरित असलंका, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), चमिका करुणारत्ने, लाहिरू कुमारा, सुरंगा लकमल, विश्व फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रेमा और लसिथ एम्बुलडेनिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Pink ball Test , India , Sri Lanka

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD