Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पिंक बॉल टेस्ट के लिए मानसिक समायोजन की जरूरत : जसप्रीत बुमराह

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Jaspreet Bumrah
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेंगलुरु , 11 Mar 2022

Last updated on: Mar 11, 2022, 00:00 IST

भारतीय उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ने शुक्रवार को कहा कि क्रिकेटरों को पिंक बॉल टेस्ट से पहले कुछ मानसिक समायोजन करने की जरूरत है, लेकिन कोई निर्धारित मानदंड नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने पहले भी अलग-अलग परिस्थितियों में डे-नाइट मैच खेले हैं। शनिवार से यहां शुरू होने वाला दूसरा भारत-श्रीलंका टेस्ट पिंक बॉल का मैच होगा और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने पहले ही 100 प्रतिशत दर्शकों की अनुमति दे दी है। कोलकाता में बांग्लादेश (नवंबर 2019) और अहमदाबाद में इंग्लैंड के खिलाफ मैच (फरवरी 2021) के बाद यह घर में भारत का तीसरा डे-नाइट पिंक बॉल टेस्ट होगा। भारत ने ये दोनों टेस्ट तीन दिन के अंदर जीते थे। बुमराह ने उल्लेख किया कि उन्होंने गुलाबी गेंद से बहुत अधिक नहीं खेला है और अभी भी सीख रहे हैं कि डे-नाइट टेस्ट मैचों में कैसे खेला जाए। बुमराह ने कहा, "पिंक बॉल टेस्ट के लिए आवश्यक विशिष्ट तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर बुमराह ने कहा, "यह सब व्यक्ति पर निर्भर करता है। पेशेवर क्रिकेटरों के रूप में, हमें जितनी जल्दी हो सके समायोजित करने की आवश्यकता है। फिल्डिंग करते समय गुलाबी गेंद अलग दिखती है।" पेसर ने कहा कि वह अपने अनुभव का उपयोग करने की कोशिश करते हैं और उन चीजों पर काम करते हैं जो उनके नियंत्रण में हैं। उन्होंने कहा, "इसलिए आपने जो भी थोड़ा अनुभव इकट्ठा किया है और जो फीडबैक लिया है, आप उन चीजों पर काम करते हैं जो हमारे नियंत्रण में हैं।" भारत ने मोहाली में पहले टेस्ट में तीन स्पिनर और दो तेज गेंदबाजों को मौका दिया था। लेकिन खेल की अलग-अलग परिस्थितियों को देखते हुए गुलाबी गेंद के मैच के लिए टीम की रणनीति में बदलाव हो सकता है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Jaspreet Bumrah

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD