Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में 30 लाख की 5 परियोजनाओं का शुभारम्भ

डीसी ने किया रेस्टोरेंट, योगा व एरोबिक्स सेंटर, खेल दुकान, फिजियोथैरेपी सेंटर और सैल्फी प्वाइंट का उद्घाटन

DC Jalandhar, Ghanshyam Thori, Jalandhar, Deputy Commissioner Jalandhar, Raizada Hansraj Badminton Stadium, District Badminton Association
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 08 Mar 2022

Last updated on: Mar 08, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने आज रायजादा हंसराज बेडमिंटन स्टेडियम में पांच परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने 30 लाख की लागत से तैयार जिन नई परियोजनाओं का उद्घाटन किया उनमें रेस्टेरेंट, योग व एरोबिक्स सेंटर, खेल दुकान, फिजियोथैरेपी सेंटर व सैल्फी प्वाइंट शामिल हैं। जिला बेडमिंटन एसोसिएशन जालन्धर के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि जब रायजादा हंसराज स्टेडियम में इतने उच्च स्तर पर अपग्रेडेशन का काम किया गया है।अपने उद्बोधन में डिप्टी कमिशनर व डीबीए के अध्यक्ष श्री घनश्याम थोरी ने सराहनीय कार्यों के लिए अंतरिम कमेटी की प्रशंसा की। श्री थोरी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि रायजादा हंसराज बेडमिंटन स्टेडियम उच्च स्तर पर हब के तौर पर विकसित हो चुका है। श्री थोरी ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि तीन सालों की अल्पावधि में अंतरिम कमेटी के नेतृत्व में रायजादा हंसराज बेडमिंटन स्टेडियम के मौलिक ढांचे में नवीनीकरन की पहल की जा रही है, जो प्रदर्शन सुधार व खिलाडिय़ों के कौशल को गति प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है। इस अवसर पर श्री थोरी ने डीबीए जालन्धर के आजीवन सदस्यों को सदस्यता कार्ड भी वितरित किए। इन कार्डों से आजीवन सदस्यों को रेस्टोरेंट, योग एवं एयरोबिक्स सेंटर, खेल दुकान, ओलम्पियन दिपांकर एकेडमी एवं फिजियोथैरेपी केन्द्र में रियायती दरों पर सेवाएं मिल सकेंगी।

इस अवसर पर डीबीए के सचिव एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी श्री रितिन खन्ना ने उन सभी गणमान्यों का आभार जताया जिनके सहयोग से यह परियोजनाएं संभव हो पाईं। इन परियोजनाओं के विवरण पर प्रकाश डालते हुए श्री खन्ना ने कहा कि यह रेस्टोरेंट 20 लाख रूपये की लागत से बन कर तैयार हुआ है, जिसमें से 10 लाख रुपये जालन्धर के केन्द्रीय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विधायक श्री राजिन्द्र बेरी व 4.81 लाख रुपये डिप्टी कमिशनर श्री थोरी द्वारा जिला राहत सोसाइटी की मार्फत स्वीकृत किए गए हैं। श्री खन्ना ने कहा कि खाने से संबंधित सभी विषय रेस्टोरेंट के शुरू होने से हल हो जाएंगे जिससे खिलाडिय़ों को बड़ी राहत मिलेगी। योग एवं एरोबिक सेंटर के बारे श्री खन्ना ने कहा कि पंजाब विधानसभा अध्यक्ष श्री राणा केपी ने 5 लाख रूपये की ग्रांट स्वीकृत की थी। इस सेंटर का लाभ स्टेडियम में आने वाले खिलाडिय़ों व अन्य लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहले अभ्यास के दौरान किसी खिलाड़ी के चोटिल हो जाने पर उसके लिए फिजियोथैरेपिस्ट उपलब्ध नहीं रहते थे, अब खिलाडिय़ों को यह सुविधा फिजियोथेरेपी सेंटर में मिल सकेगी। श्री खन्ना ने चौथे प्रोजेक्ट खेलों के सामान की दुकान के बारे बताया कि खिलाड़ी यहां से शटल कॉक्स, बूट, रैकेट, कपड़े व खेलों से संबंधित अन्य सामान खरीद सकेंगे। इससे पहले खिलाड़ी स्पोट्र्स मार्किट से यह सामान खरीदते रहे हैं जो स्टेडियम से काफी दूर है। इसके अतिरिक्त स्टेडियम में सैल्फी प्वाइंट भी स्थापित किया गया है, जो खिलाडिय़ों के लिए आकर्षण का केन्द्र होगा। उन्होंने आश्वासन दिलवाया कि अंतरिम कमेटी खिलाडिय़ों को उच्च स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सदैव प्रयत्नरत रहेगी। उन्होंने इस काम में डिप्टी कमिशनर व कमेटी के सदस्यों द्वारा दिए गए सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के मौलिक ढांचे में सुधार के काम को भविष्य में भी जारी रखा जाएगा।इस अवसर पर अंतरिम कमेटी के मैंबर अनिल भट्टी (आईआरएस-सेवामुक्त), हरप्रीत सिंह, नरेश बुधिया, कुसुम केपी व मुकुल वर्मा भी उपस्थित थे।

 

 

Tags: DC Jalandhar , Ghanshyam Thori , Jalandhar , Deputy Commissioner Jalandhar , Raizada Hansraj Badminton Stadium , District Badminton Association

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD