Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब पुलिस द्वारा महिलाओं के लिए मैडीकल कैंप, कैंसर की जागरूकता सम्बन्धी विचार -चर्चा करवा के मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Speical Day, International Women Day, International Women’s Day 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Mar 2022

Last updated on: Mar 08, 2022, 00:00 IST

पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के मद्देनज़र सांझ के बैनर के तहत विभिन्न गतिविधियों जिनमें सभी जिलों में कैंसर, महिलाओं के स्वास्थ्य और माहवारी के दौरान स्वच्छता पर विचर-चर्चा और महिला पुलिस कर्मियों समेत महिलाओं के लिए मैडीकल और स्वास्थ्य जांच कैंप आदि शामिल हैं, का आयोजन करवा के, सप्ताह भर चलने वाला यह समागम मंगलवार को समाप्त किया।पंजाब पुलिस मुख्यालय में कैंसर जागरूकता संबंधी एक वैबीनार भी करवाया गया जिसमें ग्रीसियन सुपर स्पैशलिटी अस्पताल से रैडीएशन ओनकोलोजिस्ट डॉ. रूपाली अग्रवाल ने महिला पुलिस कर्मियों को छाती के कैंसर के लक्षणों और इससे बचने के लिए पौष्टिक भोजन के सेवन संबंधी जागरूक किया।डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब वी.के. भावरा ने महिलाओं को समर्पित इस विशेष दिन को ऐसे विलक्षण ढंग से मनाने पर सभी सीपीज़/एसएसपीज़ की सराहना करते हुए कहा कि सीपीज़ /एसएसपीज़ द्वारा अपने-अपने जिलों में विशेष तौर पर महिलाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए अपेक्षित शिक्षा और अन्यों के विरुद्ध अपराधों सम्बन्धी रिपोर्ट करने के लिए पंजाब पुलिस में उपलब्ध सहूलतों के बारे जागरूक कराने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाया।

उन्होंने कहा कि कुछ जिलों में सीपीज़/एसएसपीज़ द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित शिकायतों के निपटारे के लिए विशेष राहत कैंप भी लगाए गए और कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया।इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ए.डी.जी.पी.) कम्युनिटी अफेअरज़ डिवीज़न और अन्य और बच्चों के विरुद्ध अपराध, वी. नीरजा ने बताया कि सभी जिलों में पुलिस ने हर वर्ग की महिलाओं तक पहुँच करके और उनको महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को रोकने और रिपोर्ट करने के लिए पंजाब पुलिस में उपलब्ध सहूलतों संबंधी जागरूक करके इस दिन को बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाया।उन्होंने कहा कि राज्य के 382 थानों में स्थित महिला हेल्प डैसकों द्वारा आज से अगले 3दिनों तक महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून के उपबंधों और अन्य के विरुद्ध अपराधों की रिपोर्ट करने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा उपलब्ध सहूलतों संबंधी महिलाओं को जागरूक करने के लिए प्रोग्राम शुरू किये जाएंगे।इसी तरह, पंजाब पुलिस के कम्युनिटी पुलिसिंग विंग सांझ ने भी कालेजों और प्राईवेट संस्थानों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए ग़ैर-सरकारी संस्थाओं, प्रमुख व्यक्तियों के सहयोग से कई समागम करवाए।इसके अलावा समारोह के हिस्से के तौर पर ज़िला पुलिस द्वारा महिला पुलिस मुलाजिमों के लिए सांस्कृतिक समागम भी करवाए गए।

 

Tags: Speical Day , International Women Day , International Women’s Day 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD