Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

पी.एस.आर.एल.एम. ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

वित्त कमिशनर राहुल भंडारी द्वारा स्वै-सहायता समूहों का सम्मान ; महिलाओं को वित्तीय तौर पर स्वतंत्र बनाने के लिए किया प्रेरित

Special Day, International Women’s Day 2022,PSRLM, International Women’s Day, Punjab State Rural Livelihood Mission, Rahul Bhandari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 08 Mar 2022

Last updated on: Mar 08, 2022, 00:00 IST

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के नेतृत्व अधीन पंजाब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (पी.एस.आर.एल.एम.) ने आज यहाँ महिलाओं की उद्यमिता को बढ़ावा देने और उनके सशक्तिकरण को यकीनी बनाने के मंतव्य से एक विशाल समागम करवाया।ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के वित्त कमिशनर राहुल भंडारी ने महिलाओं को आर्थिक तौर पर स्वतंत्र होने के लिए प्रेरित करते हुये कहा कि जो महिलाएं स्वै-सहायता समूहों (एस.एच.जी.) के साथ जुड़ी हुई हैं, उनके पास एक निजी बैंक खाता और ए.टी.एम. कार्ड होना लाज़िमी है। उन्होंने आगे कहा कि एस.एच.जी. में हर महिला को पढ़ा लिखा होना चाहिए और सक्रियता से काम करना चाहिए।वित्त कमिशनर ने एस.एच.जीज़. द्वारा तैयार किये उत्पादों के लिए उचित मंडीकरण, ब्रांडिंग और मानकीकरन, निर्यात और आनलाइन बिक्री की महत्ता संबंधी बताया।

स्टाल लगाने वाले विभिन्न स्वै-सहायता समूहों (एस.एच.जीज़.) में एकता, सुआणी और एकता (तरन तारन, गुरदासपुर और बरनाला), सहज (एस.ए.एस. नगर), गुरकृपा (पट्यिला), गुरू गोबिंद सिंह जी (बठिंडा), एकम अजीविका (लुधियाना), मेहर (गुरदासपुर), जय मां लक्षमी ग्रुप (होशियारपुर), बाबा नानक (एस.ए.एस. नगर), कृष्णा (संगरूर), जागृति (एस.ए.एस. नगर), क्रांति सी.एल.एफ. (पटियाला), नारी शक्ति (पठानकोट), किरत (संगरूर), जीवन अजीविका (पटियाला), ग्रीन गोल्ड (गुरदासपुर), ज़फ़रवाल (गुरदासपुर), प्रिंस, रोशनी (गुरदासपुर), इक्क ओंकार (बठिंडा), अमनदीप मेहरा (पटियाला) और कुदरत (एस.ए.एस. नगर) शामिल हैं।वित्त कमिशनर ने नरेगा के अंतर्गत काम करने वाले कामगारों के अलावा स्वै-सहायता समूहों को भी सम्मानित किया।मानसा की लड़कियों की टीम ने गिद्दे की पेशकारी से दर्शकों का मन मोह लिया।इस मौके पर दूसरों के अलावा ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के डायरैक्टर मनप्रीत सिंह, ज्वाइंट डायरैक्टर सरबजीत सिंह वालिया, डिप्टी डायरैक्टर संजीव गर्ग, जोगिन्द्र कुमार, जतिन्दर सिंह बराड़, विनोद गागट और ए.सी.ई.ओ (पी.एस.आर.एल.एम.) जसपाल सिंह जस्सी उपस्थित थे।

 

Tags: Special Day , International Women’s Day 2022 , PSRLM , International Women’s Day , Punjab State Rural Livelihood Mission , Rahul Bhandari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD