Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

महिला विश्व कप : झूलन गोस्वामी ने कहा, न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा रोमांचक मुकाबला

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Women s World Cup, Jhulan Goswami, Ramesh Powar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैमिल्टन , 09 Mar 2022

Last updated on: Mar 09, 2022, 00:00 IST

भारत की अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का मानना है कि बृहस्पतिवार को आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला मैच बिल्कुल अलग होगा, क्योंकि इससे पहले भारतीय टीम न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज में 4-1 से हार गई थी। रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ 107 रन की विजयी शुरुआत के बाद, भारत सेडॉन पार्क में मेजबान न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। झूलन ने मैच से पहले कहा, "विश्व कप से ठीक पहले, हमें इन परिस्थितियों, विकेटों के साथ तालमेल बिठाना था और इस विश्व कप में नए सिरे से अपने खेल को जारी रखना है। कल का मैच पूरी तरह से एक अलग मैच होगा, जिसमें हमें अपने सभी प्रारूपों को ध्यान में रखकर मैच खेलना होगा। यह एक विश्व कप खेल है, जिसे हमे अच्छे से खेलना होगा। हम निश्चित रूप से यह सुनिश्चित करने के लिए उत्सुक हैं कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"

झूलन ने इस सुझाव को खारिज कर दिया कि बे ओवल में भारत के गेंदबाजी आक्रमण की पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी परीक्षा नहीं हुई थी। उन्होंने कहा, "टीम ने अच्छी गेंदबाजी की। हमने गेंद को सही क्षेत्रों में हिट किया।" भारत-न्यूजीलैंड का आमना-सामना सेडॉन पार्क में होगा। झूलन ने सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा के बारे में कहा, कि सलामी बल्लेबाज अपनी फार्म में नहीं हैं, लेकिन वे जल्द ही अपनी फार्म में वापस आएंगी। शैफाली न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैचों के बाद से 12, 24, 51, 0 और 9 रन बनाकर कमजोर स्थिति में हैं। पाकिस्तान के खिलाफ, वह छह गेंदों में शून्य पर आउट हो गई थीं। उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि शेफाली ने पहले ही खुद को साबित किया है कि, वह एक बहुत ही अच्छी क्रिकेटर हैं। लेकिन ये चीजें हर क्रिकेटर के साथ होती है, कभी-कभी वे अच्छा प्रदर्शन करते हैं, कभी-कभी, थोड़ा इधर-उधर हो जाते हैं। लेकिन मुझे यकीन है कि वह नेट्स में वास्तव में अच्छी तरह से मेहनत कर रही हैं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Women s World Cup , Jhulan Goswami , Ramesh Powar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD