हलका बटाला से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा की चुनाव मुहिम को शहरवासियों द्वारा भारी समर्थन मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आज भाजपा को उस समय भारी बल मिला जब वार्ड नं. 5 से पार्षद कुलविन्द्र कौर और सरब बाजवा अपने साथियों सहित प्रीत बाजवा के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए। इस अवसर पर प्रीत बाजवा द्वारा भाजपा में शामिल हुए नेताओं का स्वागत किया गया। इस अवसर पर बातचीत करते हुए प्रीत बाजवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टीहै जो हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलती है और लोगों की सेवा को प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि हलकावासियों द्वारा जो प्यार और समर्थन फतेहजंग सिंह बाजवा को दिया जा रहा है, उसके लिए वह हलकावासियों की तह दिल से आभारी हैं और आश्वासन दिलाती हैं कि भाजपा की सरकार बनने पर हर वर्ग के लोगों को बनता मान सम्मान दिया जाएगा और हलके का सर्वपक्षिय विकास करवा कर इसकी नुहार बदली जाएगी।