Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

 

इस बार पंजाब और अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए वोट करना है : जरनैल सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नवांशहर , 16 Feb 2022

Last updated on: Feb 16, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रभारी जरनैल सिंह ने विधानसभा हलका नवांशहर में पार्टी के उम्मीदवार ललित मोहन (बल्लू पाठक) के पक्ष में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने इलाके के बाजारों में दुकानदारों से भेंट की और आप उम्मीदवार को भारी मतों से जीताकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।बुधवार को जरनैल सिंह ने हलका नवांशहर के विभिन्न इलाकों में पार्टी के उम्मीदवार ललित मोहन (बल्लू पाठक)  के पक्ष में प्रचार किया। लोगों को संबोधित करते हुए आप नेता ने कहा कि ललित मोहन को दिया आपका एक-एक वोट भगवंत मान को जाएगा। इस बीच लोगों ने जरनैल सिंह को न सिर्फ मदद का आश्वासन दिया बल्कि आप उम्मीदवार को बड़ी बढ़त से विधानसभा भेजने का वादा किया ताकि पंजाब में आप की ईमानदार और स्थाई सरकार बन सके।

जरनैल सिंह ने कहा कि दशकों से पंजाब पर अकाली और कांग्रेस ने राज किया। दोनों पार्टियों ने मिलकर पंजाब को लूटा और सरकार का खजाना खाली किया। इस बार हम सबको पंजाब बदलने के लिए आम आदमी पार्टी को जिताना है और झाड़ू का बटन दबाना है। जरनैल सिंह ने कहा कि 20 फरवरी को पंजाब और पंजाब के लोगों का भविष्य तय होगा, इसलिए इस बार खूब सोच-समझकर वोट करना है। इस बार अपने, अपने बच्चों और पंजाब के अच्छे भविष्य के लिए वोट करना है। 20 फरवरी की सुबह झाड़ू का बटन याद कर लेना है। इस बार कोई गलती नहीं करनी है। 20 फरवरी तक आप हमारा साथ दीजिए, उसके बाद आपके हर सुख-दुख में हम साथ देंगे। जरनैल सिंह ने लोगों से अपील की कि अपने सभी रिश्तेदारों और करीबियों से फोन कर बोलें कि इस बार पंजाब को बचाने के लिए आम आदमी पार्टी को वोट देना है।दुकानदारों और व्यापारियों को भरोसा देते हुए जरनैल सिंह ने कहा कि आप सरकार रेड राज और रिश्वतखोरी पूरी खत्म करेगी। 10 मार्च के बाद किसी भी दुकानदार और व्यापारी को विधायक-मंत्री और अफसर परेशान नहीं करेंगे।

 

 

Tags: Jarnail Singh , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD