Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

शिअद-बसपा सरकार के आने से समाज भलाई योजनाओं में वृद्धि होगी: सुखबीर सिंह बादल

कहा कि बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 3100 रूपये प्रति माह और शगुन योजना का लाभ बढ़ाकर 75 हजार रूपये किया जाएगा

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Ghanaur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

घनौर , 15 Feb 2022

Last updated on: Feb 15, 2022, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि पंजाब में शिअद-बसपा गठबंधन सरकार आने के बाद से सामाजिक भलाई योजनाओं मे बढ़ोतरी होगी और बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाकर 3100 रूपये प्रति माह और शगुन योजना का लाभ बढ़ाकर 75 हजार रूपये किया जाएगा।पार्टी उम्मीदवार प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के पक्ष में यहां एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए एक अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि ‘‘ हम सभी रदद किए गए नीले कार्डों को बहाल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिन्हे कांग्रेस सरकार ने रदद कर दिया ताकि यह सुनिश्ति हो सके कि कमजोर वर्गों के लिए रियायती राशन उपलब्ध हो सके। उन्होने यह भी घोषणा की कि गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की महिला मुख्यिा को 2000 रूपये प्रति माह का भत्ता मिलेगा और सभी घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 400 यूनिट मुफ्त प्रदान की जाएगी।आम आदमी पार्टी की निंदा करते हुए सरदार बादल ने पंजाबियों से इसके झूठे प्रचार से लोगों को सावधान रहने की अपील की। उन्होने काह कि  पंजाबियों ने 2017 में आप पार्टी को एक मौका दिया , लेकिन लोगों के लिए लड़ने के बजाय इसके बीस में से 11 विधायक कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। उन्होने कहा, ‘‘ पंजाबी ऐसी पार्टी पर फिर कभी भरोसा नही कर सकते’’।

सरदार बादल ने बताया कि कैसे आप पार्टी ने अपने सभी टिकट बेचे हैं। उन्होने कहा कि आम आदमी पार्टी को यह कहने का शौक है कि वह आम लोगों को टिकट देगी, लेकिन उसने 117 में से 65 टिकट राजनीतिक दलबदलुओं को दिए है। पटियाला शहर और सनौर से दलबदलुओं को टिकट देने के अलावा पार्टी ने एक घोषित अपराधी को पार्टी का टिकट दिया है। उन्होने यह भी साबित करने के लिए तस्वीरें दिखाई कि आप पार्टी के एक स्थानीय उम्मीदवार गुरलाल घनौर को ड्रग माफिया के साथ मिलीभगत है। उन्होने कहा कि ‘‘ आप  अपने हितों की रक्षा के लिए ऐसे नापाक तत्वों पर कैसे भरोसा कर सकतें है’’।अकाली दल ने यह भी बताया कि कैसे आप पार्टी ने दिल्ली में किए गए एक भी वादे को पूरा नही किया है। उन्होने कहा कि आप पार्टी ने पिछले आठ साल से दिल्ली में किसी भी महिला को एक रूपया तक नही दिया है, जबकि वह पंजाब की सभी महिलाओं को एक हजार रूपया प्रति माह देने का वादा कर रही है। उन्होने कहा कि इसी तरह दिल्ली के लोगों को कथित तौर पर 200 यूनिट प्रति माह बिजली मुफ्त बिजली की सुविधा पहले से ही दिखावा साबित हुई है , क्योंकि उपभोक्ताओं से पूरे बिल के लिए शुल्क लिया जा रहा है, यहां तक कि उनहोने निर्धारित सीमा से एक यूनिट अधिक खपत होने पर पूरा बिल लिया जा रहा है। उन्होने कहा कि इसी तरह अरविंद केजरीवाल पंजाब में सभी ठेके पर रखे कर्मचारियों को नियमित करने का वादा कर रहे हैं, यहां तक कि उन्होने रिकॉर्ड में कहा था कि अगर उनकी सेवाओ ंको नियमित किया गया तो ठेके पर रखे कर्मचारी काम नही किया। ‘‘ आप ऐसे व्यक्ति द्वारा किए गए वादों पर कैसे भरोसा कर सकते हैं?। अकाली दल पंथ का सच्चा प्रतिनिधि है, कहते हुए सरदार बादल ने कहा ‘‘ हमने हमेशा आपके हितों की रक्षा की है। हमने हमेशा किसानो को मुफ्त बिजजी देने , राज्य को बिजली सरप्लस करने, बुढ़ापा पेंशन, शगुन योजना और आटा दाल स्कीम शुरू करने की अपनी सभरी प्रतिबद्धतााअें को पूरा किया है , तथा भविष्य में भी हम आपसे किए गए सभी वादों को लागू करेंगें।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Ghanaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD