हलका बटाला से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा की चुनाव मुहिम को उस समय भारी बल मिला जब गांव ग्रंथगढ़ में 12 परिवार फतेह बाजवा के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए। जिस तरह से फतेह बाजवा को हलकावासियों द्वारा प्यार व समर्थन मिल रहा है, उससे विरोधियों के हौंसले पूरी तरह से पस्त हो चुके हैं। इस अवसर पर बातचीत करते हुए फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा कि भाजपा की जनहित नीतियों से प्रभावित होकर बढ़ी संख्या में लोग भाजपा के साथ जुड़ रहे हैं और आज इसी के तहत गांव ग्रंथगढ़ के पूर्व सरपंच संतोख सिंह का परिवार, बलविन्द्र सिंह, डिप्पो होल्डर लखविन्द्र सिंह, निर्मल सिंह आदि सहित 12 परिवार भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने कभी भी लोगों के हकों की बात नहीं और न ही पंजाब की भलाई हेतु कोई कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उक्त पार्टियों के नेता लोगों के साथ झूठे वायदे करके उन्हें गुमराह कर रहे हैं परन्तु पंजाब के लोगों ने इस बार भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पंजाब फेरी ने सभी समीकरन बदल दिए हैं और यह साबित कर दिया है आने वाला समय भाजपा का होगा। उन्होंने कहा कि हलकावासियों के प्यार व समर्थन से वह चुनाव में भारी बहुमत से जीत हासिल करेंगे।