Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

15 साल सत्ता में रहने के बाद विकास के गुण गाने वाले विधायक कॉलोनियों में आकर जरा हाल तो देखें : संजीव वशिष्ट

Sanjeev Vashisht, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Mohali Assembly Constituency
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 13 Feb 2022

Last updated on: Feb 13, 2022, 00:00 IST

पिछले 15 सालों से मोहाली से विधायक बनते आ रहे कांग्रेस पार्टी के बलबीर सिंह सिद्दू अब चुनाव के समय में हर जगह विकास के गुण गा रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि उन्होंने हर तरफ विकास की गंगा बहा दी। लेकिन हमारे माननीय विधायक जरा कॉलोनियों में आकर हाल देखें और फिर बताएं क्या यही है विकास जो उन्होंने पिछले 15 सालों में करवाया है। यह बात मोहाली से भाजपा के उम्मीदवार संजीव वशिष्ट ने रविवार को बलौंगी के एकता कालोनी में अपना चुनाव प्रचार करते हुए लोगों से कही। उन्होंने कहा कि शहर के साथ लगती कॉलोनियों एकता कॉलोनी, बढ़ माजरा, आदर्श कॉलोनी, उधम सिंह कॉलोनी, झुझार नगर, झामपुर  का हाल काफी ज्यादा बेहाल है। यहां पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और बीमारियां फैल रही हैं। लोग नर्क भरा जीवन जीने के लिए मजबूर हो रहे हैं। लेकिन इसमें गलती हमारे विधायक साहब के नहीं बल्कि हम सब लोगों की है। क्योंकि पिछले 15 सालों से हम उन पर आंखें मूंद कर विश्वास करते हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसी पर एक बार विश्वास करना हमारा धर्म है, हालांकि दूसरी बार विश्वास किया जा सकता है। लेकिन अगर उसके बाद भी वह व्यक्ति हमारी आकांक्षा ऊपर पूरा ना उतरे तो तीसरी बार विश्वास करना हमारी बहुत बड़ी गलती है, औऱ हम सभी लोग पिछले 15 सालों से ऐसा ही करते आ रहे हैं। लेकिन अब समय आ चुका है कि लोगों को अपना तथा अपने बच्चों का भविष्य सोचते हुए बदलाव करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से केंद्र की मोदी सरकार अपने बाकी बीजेपी शासित राज्यों में लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाती आ रही है उन सुविधाओं का लाभ पंजाब के लोगों को भी दिलाना होगा। इसके लिए लोगों को संकल्प करके भाजपा सरकार को पंजाब में एक बार मौका देना है।

वशिष्ठ ने कहा कि विधायक बलबीर सिंह सिद्दू द्वारा हर जगह विकास करवाने का गुणगान गाया जा रहा है और बोला जा रहा है कि उन्होंने मोहाल में विकास की आंधी चला दी है। लेकिन असल मायनों में विकास मोहाली शहर का नहीं बल्कि उनका तथा उनके परिवार का ही हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर कॉलोनियों में आकर नजर मारी जाए तो यहां पर सड़कों की हालत बहुत ज्यादा करता है। सीवेज की उचित व्यवस्था नहीं है। बलौंगी के साथ लगती अंबेडकर कॉलोनी में जाकर देखो तो वहां पर तो सीवरेज का गंदा पानी लोगों के घरों तक में घुस रहा है और लोग वहां पर नर्क भरी जिंदगी जीने के लिए मजबूर है। पीने के पानी की बात की जाए तो लोगों को पानी भरने के लिए डेढ़ से 2 किलोमीटर दूर चल कर जाना पड़ता है। वशिष्ठ ने कहा कि इन सब चीजों से परेशान होकर लोगों ने भी अपना मन बना लिया है और इस बार बदलाव करने की बात को अपने जहन में बिठा लिया है। उन्होंने कहा जिस प्रकार से लोग भाजपा के प्रति जोश दिखा रहे हैं उससे काफी हद तक उम्मीद है कि इस बार पंजाब में भाजपा की सरकार बनने जा रही है और वह सभी सुख सुविधाएं पंजाब में भी मिलेंगी जो अब तक केंद्र की मोदी सरकार द्वारा तो दी जा रही हैं लेकिन इन सरकारों द्वारा अपने निजी हितों के लिए लोगों तक नहीं पहुंचने दी जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से हाथ जोड़कर भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की और कहा कि एक बार जब लोग संकल्प करके पंजाब में भाजपा की सरकार बना देंगे उसके बाद अगले चुनावों में लोग खुद ब खुद भाजपा को ही प्राथमिकता देंगे। क्योंकि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो कि गरीब तथा जरूरतमंदों के हितों के बारे में सोचती है।

 

Tags: Sanjeev Vashisht , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Mohali Assembly Constituency

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD