Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

20 फरवरी पंजाब की किस्मत बदलने का दिन : भगवंत मान

हम पंजाब की जवानी-किसानी-व्यापारी बचाएंगे, आमलोगों की खुशहाली लौटाएंगे : भगवंत मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Batala, Qadian, Sri Hargobindpur, Gurdaspur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बटाला/कादियां/हरगोविंदपुर(गुरदासपुर) , 13 Feb 2022

Last updated on: Feb 13, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने रविवार को गुरदासपुर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों बटाला, कादियां और श्री हरगोविंदपुर के विभिन्न इलाकों में चुनाव प्रचार किया। यहां उन्होंने बटाला से आप उम्मीदवार शैरी कलसी, कादियां से उम्मीदवार जगरुप सिंह सेखवां और श्री हरगोविंदपुर से आप प्रत्याशी एडवोकेट अमरपाल सिंह के पक्ष में प्रचार किया और लोगों से झाड़ू का बटन दबाकर आप उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।लोगों में भगवंत मान के प्रति काफी उत्साह का माहौल था। भारी संख्या में मान को देखने और सुनने के लिए लोग पहुंच रहे थे और जगह-जगह उनका स्वागत कर रहे थे। लोगों को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि 20 फरवरी का दिन पंजाब की किस्मत बदलने का दिन है। यह दिन भ्रष्टाचार और माफिया से छुटकारा पाने का दिन है। पंजाब की जवानी और किसानी बचाने का और अपने बच्चों का भविष्य बचाने का दिन है। मान ने लोगों से अपील की 20 फरवरी को बिना किसी के बहकावे में आए पंजाब को बचाने के लिए वोट करें। 

मान ने कहा कि पंजाब के लोग पिछले 50 सालों से अकाली-भाजपा और कांग्रेस से धोखा खा रहे हैं। इस बार पंजाब के लोग धोखा नहीं खाएंगे। पहले लोगों के पास अच्छा विकल्प नहीं था, इसलिए वे अकाली-भाजपा से तंग आकर कांग्रेस को वोट देते थे और कांग्रेस से तंग आकर अकाली को चुनते थे। दोनों पार्टियों ने मिलकर पंजाब को लूटा और लोगों के पैसे से अपने घर की तिजोरी भरी। इस बार लोगों के पास आम आदमी पार्टी के रुप में अच्छा और ईमानदार विकल्प मिल गया है। इस बार लोग बदलाव के लिए वोट करेंगे और कांग्रेस-अकाली की लूट और भ्रष्टाचार से छुटकारा पाएंगे। मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब के लोगों की आशाओं और उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी। आप सरकार आम लोगों की सरकार होगी। हम आम लोगों की समस्याएं दूर करेंगे और उनकी शुशहाली लौटाएंगे। हम पंजाब की जवानी, किसानी और व्यापारी को बचाएंगे। नौजवानों को अच्छी शिक्षा और रोजगार देंगे। किसानों को फसलों के वाजिम दाम देंगे। फसलों का उत्पादन बढ़ाएंगे और समय पर फसलों का भुगतान करेंगे। व्यापारी वर्ग की समस्याएं खत्म करने के लिए रेड राज और इंस्पेकटर राज को पूरी तरह खत्म करेंगे। पंजाब के विकास के लिए एक स्थिर और ईमानदार सरकार की जरूरत है। हमें सिर्फ एक मौका दें। हम आपको निराश नहीं करेंगे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Batala , Qadian , Sri Hargobindpur , Gurdaspur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD