Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

संयुक्त समाज मोर्चा के हक में चल रही है लहर

रवनीत बराड़ को मिल रहा है भारी जनसमर्थन

Ravneet Brar, Sanyukt Samaj Morcha, SSM, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Mohali Assembly Constituency
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 11 Feb 2022

Last updated on: Feb 11, 2022, 00:00 IST

जैसे-जैसे 20 फरवरी का समय नजदीक आ रहा है, मोहाली विधानसभा क्षेत्र में सियासत जोर पकड़ रही है।  संयुक्त समाज मोर्चा प्रत्याशी रवनीत बराड़ के मुताबिक इस बार बड़ी संख्या में लोग मोर्चा को मौका देने के मूड में हैं।क्षेत्र के गांवों ब्लामाजरा, जुझार नगर आदि गांवों में चुनाव प्रचार के दौरान बराड़ ने कहा कि उन्होंने देखा है कि न केवल शहर के पढ़े-लिखे लोग बल्कि बड़ी संख्या में ग्रामीण विशेषकर किसान समुदाय पूरी तरह उनके साथ चल रहा है।बराड़ ने मौजूदा कांग्रेस विधायक बलबीर सिद्धू की आलोचना करते हुए कहा कि मोहाली निर्वाचन क्षेत्र के लोगों ने पिछले 15 वर्षों से बलबीर सिद्धू की पारिवारिक राजनीति देखी है।  स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए बलबीर सिद्धू द्वारा किया गया भ्रष्टाचार जिसमें पीपीई किट घोटाला, गौशाला भूमि घोटाला, शामलात भूमि हड़पना और कई अन्य कृत्य आज मोहाली के बच्चे बच्चे की जुबान पर है।आम आदमी पार्टी में नए नए आये पूंजीपति कुलवंत सिंह पर निशाना साधते हुए बराड़ ने कहा कि सभी जानते है कि कुलवंत सिंह एक अमीर पूंजीपति होने के साथ-साथ अकाली दल और कांग्रेस के साथ अवसरवादी राजनीति खेलकर सत्ता का सुख भोगते आए हैं। अब जब इन दोनों पार्टियों को कुलवंत सिंह की असलियत पता चल गई है तो वे अब आम आदमी पार्टी के जरिए सत्ता का मज़ा लेना चाहते हैं।इसके साथ ही उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार परमिंदर सोहाना बारे में कहा कि वह मोहाली के लोगों को अकाली दल की नीतियों को समझाने से पहले मोहाली के अकाली नेताओं के बीच गुटबाजी को खत्म करने पर ध्यान केंद्रित करें।उल्लेखनीय  है कि कांग्रेस प्रत्याशी बलबीर सिद्धू और शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी परमिंदर सोहाना के खिलाफ भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।  इनका हवाला देते हुए रवनीत बराड़ ने कहा कि आम जनता के बीच इस बात की काफी चर्चा है और वर्तमान में मोहाली निर्वाचन क्षेत्र में संयुक्त संयुक्त मोर्चा के पक्ष में लहर चल रही है जिसे स्पष्ट रूप से महसूस किया जा सकता है।

 

Tags: Ravneet Brar , Sanyukt Samaj Morcha , SSM , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Mohali Assembly Constituency

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD