Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सरकारी स्कूलों को अपग्रेड कर शिक्षा का स्तर ऊपर उठाना पहली प्राथमिकता : संजीव वशिष्ट

Sanjeev Vashisht, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, S.A.S.Nagar, Mohali, S.A.S. Nagar Mohali, Sahibzada Ajit Singh Nagar, Mohali Assembly Constituency
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 11 Feb 2022

Last updated on: Feb 11, 2022, 00:00 IST

पंजाब में सरकारी स्कूलों को स्मार्ट स्कूल में तब्दील करने का दावा कांग्रेस सरकार की तरफ से किया जाता रहा है। लेकिन अगर मोहाली जिले के स्कूलों की बात की जाए तो उन्हें देखकर पता चलता है कि कुल कितने स्मार्ट हुए हैं। सिर्फ स्कूलों के बाहर अच्छा रंग-रोगन करने से स्कूल स्मार्ट नहीं बनते हैं। बल्कि वहां पर शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने की जरूरत होती है। यह बात मोहाली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार संजीव वशिष्ट ने शुक्रवार को अपने चुनाव प्रचार के दौरान गांव बडमाजरा में लोगों को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर क्लासों से ज्यादा सड़कों पर धरना देते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे में स्कूलों के अंदर किस प्रकार की स्मार्ट पढ़ाई हो रही होगी इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के स्पीकर व पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह, चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

वशिष्ठ ने कहा कि वे लोगों से वादा करते हैं कि अगर उन्हें लोगों का प्यार तथा साथ मिला तो उनकी सबसे पहली प्राथमिकता जिले के सरकारी स्कूल को अपग्रेड करके शिक्षा का स्तर ऊपर उठाने की होगी। ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सके और उनका भविष्य उज्जवल हो सके। उन्होंने कहा कि कई राजनीतिक पार्टियां लोगों को फ्री सामग्री देने का लालच देती है लेकिन लोगों को फ्री का सामान नहीं बल्कि बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा तथा इलाज के लिए अच्छे अस्पताल चाहिए। अगर राजनीतिक पार्टियां इस बात को समझ कर इस दिशा में काम करें तो फिर उन्हें चुनावों को दिनों में लोगों को वोट मांगने के लिए अलग-अलग प्रकार के प्रलोभन देने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। साथ ही उन्होंने लोगों को केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जारी की गई बेहतर स्कीमों के बारे में भी अवगत करवाया। साथ ही कहा कि इस बार पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर पंजाब के लोगों को भी इन सुविधाओं का लाभ दिया जाएगा।

 

 

Tags: Sanjeev Vashisht , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , S.A.S.Nagar , Mohali , S.A.S. Nagar Mohali , Sahibzada Ajit Singh Nagar , Mohali Assembly Constituency

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD