Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

हलका बटाला से भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी : फतेहजंग बाजवा

Fateh Jang Singh Bajwa, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Punjab, Batala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बटाला , 11 Feb 2022

Last updated on: Feb 11, 2022, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा की चुनाव मुहिम को जहां शहरवासियों द्वारा भारी समर्थन मिल रहा है, वहीं गांवों में भी भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या से लोग भाजपा के साथ जुड़े रहे हैं। फतेहजंग सिंह बाजवा द्वारा अपनी चुनावी मुहिम को तेज करते हुए गांवों में ताबड़तोड़ मीटिंगें की जा रही हैं और इन मीटिंगों में बड़ी संख्या में गांववासियों द्वारा फतेहजंग सिंह बाजवा को समर्थन देते हुए उन्हें भारी बहुमत से जीताने का आश्वासन दिया जा रहा है। आज फतेहजंग सिंह बाजवा द्वारा गांव सतकोहा, कंडियाल, ठीकरीवाल  में मीटिंगें करके लोगों को भाजपा की नीतियों से अगवत करवाया गया तथा उन्हें पार्टी के हक में लामबद्ध किया गया। इस अवसर पर बातचीत करते हुए फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा कि जिस तरह भाजपा को हलकावासियों द्वारा समर्थन व प्यार दिया जा रहा है, उससे साफ जाहिर है कि इस बार लोग भाजपा को वोट डालकर भारी बहुमत से जिताएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है क्योंकि आज तक जो भी वायदे भाजपा द्वारा लोगों के साथ किए गए हैं, उन्हें पूरा किया गया है और लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर हलकावासियों की मुश्किलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और हलके का सर्वपक्षिय विकास करवाकर इसकी नुहार बदली जाएगी। इस अवसर पर उनके साथ एड. रविन्द्र शर्मा, ओंकार सिंह, विक्की काहलों, चमकौर सिंह, केवल सिंह सहित बड़ी संख्या में गांववासी उपस्थित थे।

 

Tags: Fateh Jang Singh Bajwa , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Punjab , Batala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD