Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

युवाओं को रोजगार देने के लिए वह एक बार नहीं बार-बार जा सकते है जेल : ओम प्रकाश चौटाला

कार्यकर्ता सम्मेलन रैली में हुआ तबदील, भीड़ देख गद-गद हुए चौटाला

Om Parkash Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लाडवा (कुरुक्षेत्र) , 10 Feb 2022

Last updated on: Feb 10, 2022, 00:00 IST

इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए वह एक बार क्या जब भी उसे युवाओं को रोजगार देने का मौका मिलेगा वह युवाओं को रोजगार देकर हर बार जेल जाने को तैयार है। क्योंकि प्रदेश का युवा आज बेरोजगारी के चलते गलत रास्ते पर भटक रहे है। मौजूदा सरकार ने सत्ता हासिल करने के लिए युवाओं को केवल वोट के लिए प्रयोग किया है। सत्ता हासिल करने के बाद आज प्रदेश के युवा की सबसे ज्यादा अनदेखी मौजूदा सरकार द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन ने प्रदेश की 36 बिरादरी को एकजुट कर प्रदेश को एक सूत्र में बांधने का काम किया है।इनेलो सुप्रीमो लाडवा के एक निजी पैलेस में हलका स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ता अपने नेता की एक झलक पाने के लिए मौके पर ही डटे रहे। सम्मेलन में पहुंचने पर गांव बकाली के पूर्व सरपंच रण सिंह बकाली ने ओम प्रकाश चौटाला को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं के इस जोश को देखते हुए चौटाला ने कहा कि आपके इस हौसले से साफ साबित होता है कि प्रदेश में आने वाली सरकार आपकी अपनी इनेलो सरकार होगी, जिसमें हर वर्ग के हितों के लिए कार्य होंगे। 

उन्होंने कहा कि इस समय प्रदेश में निकम्मी सरकार बनी हुई है, जिसने प्रदेश में जात-पात का जहर घोल दिया। ऐसी सरकार को सत्ता से हटाना बहुत जरूरी है। इसके लिए प्रदेश की जनता को एकजुट होकर इनेलो पार्टी के संगठन को मजबूत बनाना होगा।उन्होंने कहा कि संगठन में बहुत बड़ी ताकत होती है, जिसका परिणाम प्रदेश की जनता दिल्ली में चले किसान आंदोलन में देखने को मिला है। इस किसान आंदोलन में प्रदेश व देश की जनता ने एकजुटता दिखाकर केंद्र सरकार को लागू किए गए तीनों कृषि काले कानून वापिस लेने के लिए मजबूर कर दिया। इनेलो पार्टी किसान, मजदूर व कमेरे वर्ग की पार्टी है और सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। सम्मेलन में प्रकाश भारती, पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा, बूटा सिंह, सुरजीत कौर, पूर्ण चंद बड़शामी, गगन बड़शामी, रणधीर मथाना, सुरेश सैनी, स्वीटी भुल्लर हरीश छाबड़ा, दविंद्र सिंह बड़तौली, जगदीप दुगारी, करनैल सिंह बकाली, जसविंद्र पंजेटा, जोनी सूरा, जगीर सिंह मेहरा, कलावती सैन, रजत दूहन, जगमाल सिंह जैनपुर, प्रदीप मलिक, जसवंत मेहरा, गुरमेज सिंह नंबरदार, रण सिंह बकाली, परविंद्र बन, रोहताश रंगा, भगवान दास वाल्मीकि, भगवान दास, लाल चंद नंबरदार, बबला बपदी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Tags: Om Parkash Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD