Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

इनेलो की सरकार लोगों की सरकार होगी : चौधरी ओमप्रकाश चौटाला

सरकार आते ही फिर शुरू होगा ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम

Om Parkash Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुंडरी(कैथल) HARYANA , 09 Feb 2022

Last updated on: Feb 09, 2022, 00:00 IST

पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला पुंडरी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे वहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने गठबंधन सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि सरकार हर मोर्चे पर विफल है, प्रदेश में निरंतर घोटाले और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार होती थी तो ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत काम करती थी और जनता की जो समस्याएं होती थी उनको तुरंत मौके पर हल किया जाता था। जनता की मांगों पर फूल चढ़ाए जाते थे परंतु आज सरकार चंद लोगों के हाथों में बिक चुकी है।इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि हमारी सरकार आने पर प्रदेश के सभी योग्य युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इनेलो की सरकार आते ही फिर से ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि आप प्रदेश में इनेलो का राज बना दो आप के वारे न्यारे कर दूंगा। 

इनेलो की सरकार लोगों की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि मुझे 3206 युवाओं को नौकरी देना की 10 साल की सजा भुगतनी पड़ी है, आगे सरकार आएगी और प्रदेश के हर एक युवा को रोजगार दूंगा, चाहे मुझे फांसी पर चढ़ना पड़े। चौधरी देवी लाल द्वारा शुरू की गई ‘बुढ़ापा सम्मान पेंशन’ में कटौती गठबंधन सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, जिला अध्यक्ष राजाराम माजरा, प्रदेश महासचिव अशोक जैन हलका अध्यक्ष ओमप्रकाश कैरा, युवा जिला अध्यक्ष राजेश करोड़ा, कैथल हलका अध्यक्ष अनिल तंवर, किसान सैल के जिला अध्यक्ष इंद्र ढुल पाई, रिशीराज राणा, फूल सिंह मंजूरा, शशि वालिया, राम प्रकाश गोगी, राजेश शर्मा, बलकार सिंह लाला आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष राजेश करोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस, जेजेपी और बीजेपी को छोडक़र महावीर करोड़ा, रमेश फौजी करोड़ा, होशियार सिंह करोड़ा समेत सैकड़ों की संख्या में लोगों ने इनेलो पार्टी जॉइन की।

 

Tags: Om Parkash Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD