आज विधान सभा हलका बटाला से शिरोमणि अकाली दल को उस समय भारी झटका लगा जब अकाली दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इन्द्र सेखड़ी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ तथा भाजपा उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इस अवसर पर तरुण चुघ व फतेहजंग सिंह बाजवा द्वारा इन्द्र सेखड़ी को सिरोपा पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर बातचीत करते हुए तरुण चुघ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज शिरोमणि अकाली दल की नीतियों से दुखी होकर इन्द्र सेखड़ी भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जिस तरह बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लोगों को सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं, उससे लोगों में भारी खुशी की लहर व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले हर नेता को बनता मान सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर फतेहजंग सिंह बाजवा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मुख्य उद्देश्य लोगों की सेवा करना और उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना है। उन्होंने कहा कि हलका बटाला से भाजपा को लोगों द्वारा भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव दौरान भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करके पंजाब में अपनी सरकार बनाएगी। इस अवसर पर अन्यों के अतिरिक्त भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश भाटिया, नरेश महाजन, हीरा वालिया, भूषण बजाज, रविन्द्र शर्मा, रंजन मल्होत्रा, अजय ऋषि रिंकू, राकेश कुमार महाजन, भारत भूषण लूथरा, अजय सहदेव, हैपी खोसला, नितिन कुमार, सुखदेव महाजन, वी.एम गोयल, राज कुमार काली, सोमनाथ आदि उपस्थित थे।