Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आने वाले समय में प्रदेश में कमेरे राज करेंगे : चौ. ओम प्रकाश चौटाला

किसान, मजदूर और कमेरों की इनेलो एकमात्र पार्टी है

Om Parkash Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जुलाना (जींद) , 08 Feb 2022

Last updated on: Feb 08, 2022, 00:00 IST

मंगलवार को इनेलो कार्यकर्ताओं की बैठक अग्रवाल धर्मशाला जुलाना में आयोजित की गई। पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने बैठक में बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। उन्होंने कहा की किसानों की एकता और अनुशासन व मेहनत थी जिसके कारण कृषि के तीन काले कानून वापस हुए यह किसानों की जीत है जिन्होंने अलोकतांत्रिक सरकार को झुकाने का काम किया। इस आंदोलन से 36 बिरादरी के लोग आपस में जुड़े हैं, सभी ने मजबूत एकता का परिचय देते हुए देश व प्रदेश को इन काले कानूनों से बचाने का काम किया। अब इसी एकता को आगे बढ़ाते हुए आप सभी एकजुट होकर आने वाले चुनाव में अपनी सरकार बनाओ। इनेलो किसान, मजदूर और कमेरों की पार्टी है। अब आने वाले समय में प्रदेश में कमेरे राज करेंगे यदि कमेरे राज करेंगे तो सभी प्रकार की परेशानियों को दूर करने का काम करेंगे। संक्षेप में यही कहना चाहूंगा राज बना लो फिर सारे खोटवे मिटा दूंगा। मैं 3206 अध्यापकों को नौकरी देने के कारण 10 साल की सजा भुगत कर आया हूं। यह सरकारे चाहे कितना भी अत्याचार करे मैं इस से डरने वाला नहीं। यदि इनेलो की सरकार बनती है तो बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के हर बच्चे को रोजगार दिया जाएगा। चाहे वह इनेलो का वोटर रहा हो या ना रहा हो, किसी भी जाति से संबंध रखता हो। जाति भेदभाव व राजनीतिक भेदभाव से ऊपर उठकर के प्रदेश के हर युवा को रोजगार देंगे चाहे इसके लिए मुझे जीवन भर भी सजा काटनी पड़े।

प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश के सबसे कुशल संगठन कर्ता हंै। उनका कहना है हम संगठन को गांव स्तर तक लेकर जाएंगे और जोन लेवल पर सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष बनाने का कार्य करेंगे। इस सरकार ने प्रदेश के लोगों को आर्थिक तौर पर कमजोर करने का प्रयास किया है। इतने लंबे चले किसान आंदोलन से प्रदेश का बहुत बड़ा नुकसान हुआ लेकिन सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी रही। इस आंदोलन में केवलमात्र इनेलो पार्टी ही ऐसी थी जिसने खुलकर किसानों का साथ दिया और पूरे हिंदुस्तान में केवल एक विधायक अभय सिंह चौटाला ने त्यागपत्र देकर के किसानों का समर्थन करने का काम किया।इनेलो प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र रेढू ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया की इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामफल कुंडू, हलकाध्यक्ष कृष्ण लाठर, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत संधू वेद मुंडे, सतीश जैन, नरेंद्र नाथ शर्मा, सुबे  सिंह लोहान, सुमित्रा देवी, भगवती दहिया, ताई सुदेश कडेंला, करण सिंह चहल, बलवान पेगा, जय नारायण जिलेदार सुरजकिरन मास्टर कर्मवीर, प्रोफेसर दयानंद राजमोहन राना, अंग्रेज नैन पप्पू रेढू बनी सिंह रायचन्द नीरज सविन्दर रमेश ढिगाना आदि उपस्थित थे

 

Tags: Om Parkash Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD