आज विधान सभा हलका बटाला से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार फतेहजंग सिंह बाजवा के पुत्र कंवर प्रताप सिंह बाजवा द्वारा रणजीत नगर और गोल्डन एवीन्यू में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार किया गया। इस अवसर पर बातचीत करते हुए कंवर प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि शहरवासियों द्वारा भाजपा को भारी समर्थन मिल रहा है और शहरवासी भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो बातें करने की उपेक्षा काम करने में अधिक विश्वास रखती है और आज तक जो भी वायदे भाजपा की तरफ से लोगों के साथ किए गए हैं, उनको पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह बड़ी संख्या में लोगों द्वारा भाजपा को समर्थन दिया जा रहा है, उससे साफ जाहिर होता है कि इस बार लोगों ने भाजपा की सरकार बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी को वोट डालकर बड़ी लीड से जिताएंगे जबकि विरोधी पार्टियों को हार का मुंह देखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने उपरांत लोगों की मुश्किलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाया जाएगा और लोगों को किसी भी तरह की कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगा।