Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

170 करोड़ की संपत्ति वाले चन्नी, राहुल गांधी के लिए ही गरीब हो सकते हैं : भगवंत मान

चन्नी गरीब नहीं, अरबपति हैं, गरीब बताकर कांग्रेस ने उड़ाया गरीबों का मजाक : भगवंत मान

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 08 Feb 2022

Last updated on: Feb 08, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी(आप) पंजाब के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने राहुल गांधी द्वारा मुख्यमंत्री चन्नी को गरीब बताने वाले बयान पर हमला बोला। मान ने कहा कि कांग्रेस ने जिस चरणजीत सिंह चन्नी को गरीब बता कर अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया है उन्होंने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपने परिवार की संपत्ति 170 करोड रुपए बताई है। चन्नी गरीब नहीं, अरबपति हैं।मान ने कहा कि 170 करोड़ रुपए वाला आदमी राहुल गांधी जैसे साहबजादे लोगों के लिए ही गरीब हो सकता है, आम जनता के लिए नहीं। जो असली गरीब होते हैं,  उनके घर में रोज खाना नहीं बन पाता है। उनके रसोई में कभी आटा नहीं रहता, तो कभी दाल और सब्जी नहीं रहती। बिना कंबल और रजाई के उन्हें ठंड काटनी पड़ती है। गरीबों के बच्चों के पास ठंड रोकने वाले अच्छे स्वेटर और जैकेट तक नहीं होते। बच्चों की पढ़ाई और इलाज के लिए उनके पास पैसे नहीं बचते। अगर कोई घर में बीमार पड़ जाए तो उन्हें कर्ज लेना पड़ता है।प्रधानमंत्री के घर में पैदा होने वाले राहुल गांधी गरीबों का हाल क्या जानेंगे!

मान ने राहुल गांधी के बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि 'गरीब लोग इस बार चेहरा देखकर वोट करेंगे' पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी ने बिल्कुल सही कहा है। इस बार पंजाब के लोग जरूर चेहरा देखकर वोट करेंगे। लेकिन लोग चेहरा चरणजीत सिंह चन्नी का नहीं, अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट करेंगे। लोग भीमराव अंबेडकर और शहीद भगत सिंह को देखकर वोट करेंगे।कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए मान ने कहा कि 2017 में भी महाराजा परिवार के कैप्टन अमरिंदर सिंह को गरीबों का नेता बताया था, जिनका दरवाजा गरीबों के लिए साढ़े 4 साल तक बंद रहा और वे अपने फार्म हाउस में बैठे रहे। फिर 2021 में कांग्रेस ने आम आदमी का ड्रामा करने वाले अरबपति मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को गरीब बता कर लोगों के सामने पेश किया। लेकिन पंजाब की जनता इस बार असली गरीब और नकली गरीब के फर्क को समझ चुकी हैं। इस बार पंजाब के लोग गरीबी का नाटक करने वालों को नहीं गरीबी दूर भगाने वाले को अपना मुख्यमंत्री चुनेंगे।मान ने कहा कि लोगों का माहौल देखकर यह स्पष्ट हो गया है कि आम आदमी पार्टी भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही हैं। पंजाब के लोग अकाली-भाजपा, कांग्रेस और कैप्टन से तंग आ चुके हैं। लोग अब बदलाव चाहते हैं और इस बार बदलाव के लिए ही वोट करेंगे। 10 मार्च( चुनाव नतीजे वाले दिन) पंजाब के लिए ऐतिहासिक दिन होगा।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD