Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

शिअद-बसपा गठबंधन सरकार ही विकास के युग को वापिस लाने के लिए पंजाबियों की सेवा करने का मौका पाने की हकदार : सुखबीर सिंह बादल

कहा कि आप पार्टी पंजाबियों को उसी तरह धोखा देने की कोशिश कर रही, जैसे कांग्रेस ने झूठी शपथ खाकर किया

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Amloh, Rajpura
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमलोह/राजपुरा , 06 Feb 2022

Last updated on: Feb 06, 2022, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल ने आज कहा है कि राज्य में विकास, सर्वांगीण शांति और समृद्धि के युग को वापिस लाने के लिए शिअद-बसपा गठबंधन को अकेले पंजाबियों की सेवा करने का मौका मिलना चाहिए।पार्टी उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह राजुखन्ना मंडी गोबिंदगढ़ (अमलोह) और बनूड़ और राजपुरा में चरनजीत सिंह बराड़ के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा चाहे वह विश्व स्तरीय सड़कों का निर्माण ,  चाहे राज्य को सरप्लस बिजली देना हो , चाहे हवाई संपर्क स्थापित करना हो, पूर्ववर्ती अकाली दल की अगुवाई वाली सरकार ने रिकॉर्ड विकास किया है। उन्होने कहा, ‘‘कांग्रेस सरकार ने पिछले पांच साल बर्बाद किए हैं। अब हमारे पास एक और खिलाड़ी है- आप पार्टी जो कांग्रेस की तरह पंजाबियों को ठगने की कोशिश कर रही है।पंजाबियों से आप पार्टी की गारंटियों के बहकावे में न आने के लिए कहते हुए सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा ‘‘ आप पार्टी ने पंजाब में किए गए वादों  में से दिल्ली के निवासियों को सभी महिलाओं को 1000 रूपया प्रति माह प्रदान करने नही किया है। उन्होने कहा कि दिल्ली में बुढ़ापा पेंशन, आटा-दाल और शगुन योजनाओं सहित कोई सामाजिक लाभ नही दिया गया है। ‘‘ दिल्ली में किसानों को मुफ्त बिजली नही मिलती है। बिजली भी 12 रूपये से 13 रूपये प्रति यूनिट की अत्यधिक दरों पर उपलब्ध है।

सरदार बादल ने कहा कि पंजाब के लोग पंजाब के मुददों से अच्छी तरह वाकिफ हैं। उन्होने कहा, ‘‘ अरविंद केजरीवाल ने  सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर पंजाब की नदियो का पानी , दिल्ली और हरियाणा को देने की मांग की थी। इसने  पंजाब के चार थर्मल प्लांटों को बंद करने के अलावा, किसानों द्वारा पराली जलाने के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होने सबसे अधिक बोली लगाने वाले को पार्टी के टिकट बेचने के लिए अरविंद केजरीवाल की निंदा की। उन्होने कहा कि जिन लोगों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, उन्हे टिकट देकर पार्टी राज्य में राजनीतिक माहौल खराब कर रही है। ‘‘ आप ने बठिंडा ग्रामीण में पार्टी का टिकट पूर्व अकाली नेता अमित रतन को दिया है, जिसे  लोगो को ठगने के लिए अकाली दल  से निष्कासित कर दिया गया था। इसने घनौर हलके में एक घोषित अपराधी को पार्टी का टिकट भी दिया है।कांग्रेस सरकार के बारे में बोलते हुए सरदार बादल ने कहा, ‘‘ यह राज्य के इतिहास में पहली बार हुआ है कि आपने हरदयाल कंबोज और मदन लाल जलालपुर जैसे कांग्रेस विधायकों को रेत और शराब माफिया की अगुवाई करते देखा है। उन्होने कहा कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थ योजना को समाप्त करने , खेल किटों के वितरण को समाप्त करने और यहां तक कि विश्व कप कबड्डी को बंद करने के अलावा, सेवा केंद्रों कों बंद कर दिया । 

उन्होने कहा कि  खेती का कर्जा माफ करना हो, घर घर रोजगार देना, बेरोजगारी भत्ता 2500 रूपया प्रति माह , बुढ़ापा पेंशन और शगुन योजना का लाभ बढ़ाकर 2500 रूपये तथा 51000 रूपया प्रति माह करना हो, कांग्रेस सरकार लोगों से किए गए वादों से मुकर गई हैं।अकाली दल , कांग्रेस पार्टी की तरह कसम खाने में विश्वास नही रखता , कहते हुए सरदार बादल ने कहा,‘‘ हम हमेशा अपनी प्रतिबद्धताओं पर कायम रहे हैं’’। उन्होने कहा कि अकाली-बसपा गठबंधन गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की महिला मुख्यिा को 2000 रूपये प्रतिमाह देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होने कहा कि इसके अलावा गठबंधन सरकार उन सभी लोगों को पांच मरला प्लॉट देगी, जिनके पास अपने घर नही है। ‘‘जहां गरीबों को वितरण के लिए आम जमीन उपलब्ध नही है, हम जमीन खरीदेंगें और बेघरों को प्लॉट उपलब्ध कराएंगें। उन्होने यह भी घोषणा की कि जिन लोगों के पास टयूबवैल कनेक्शन नही है, उन्हे शिअद-बसपा सरकार के गठन के तुरंत बाद प्राथमिकता के आधार पर एक कनेक्शन दिया जाएगा।सरदार बादल ने यह भी घोषणा की कि अगली शिअद-बसपा सरकार  एक लाख सरकारी  नौकरियां  और निजी क्षेत्र में दस लाख नौकरियों का सृजन करेगी। उन्होने कहा कि गठबंधन सरकार, सरकारी  स्कूलों के छात्रों को तकनीकी संस्थानों में 33 फीसदी आरक्षण देने के लिए भी प्रतिबद्ध है, जिनकी टयूशन की लागत  राज्य द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होने यह भी घोषणा की कि निजी क्षेत्र में 75  हफीसदी नौकरियां पंजाबियों के लिए आरक्षित की जाएंगीं।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Amloh , Rajpura

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD