Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब विधान सभा चुनाव के मद्देनज़र 91 प्रतिशत से अधिक लायसैंसी हथियार जमा करवाए

पंजाब में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद 46.66 करोड़ रुपए के मूल्य की वस्तुएँ की ज़ब्तः मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब

Punjab Election-2022, Punjab Election, Election Commision Punjab, ECI, Punjab Assembly Elections 2022, Election Commission of India, Chief Electoral Officer Punjab, Dr S Karuna Raju
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Jan 2022

Last updated on: Jan 19, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सी.ई.ओ.) डॉ. एस करुणा राजू ने आज यहाँ बताया कि भारत निर्वाचन आयोग (ई.सी.आई.) की हिदायतों की पालना करते हुये 20 फरवरी, 2022 को होने वाले पंजाब विधान सभा चुनाव के मद्देनज़र राज्य में 3,54,075 लायसेंसशुदा हथियार जमा करवाए गए हैं।उन्होंने कहा कि यह राज्य के कुल 3,90,275 लायसैंसी हथियारों का 91.10 प्रतिशत बनता है, जबकि राज्य में 27 बिना लायसेंस वाले हथियार भी ज़ब्त किये गए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय /प्राईवेट बैंकों में तैनात सुरक्षा कर्मियों समेत निजी सुरक्षा के लिए लायसेंसशुदा हथियार रखने वाले कुछ व्यक्तियों को किसी भी किस्म की वाजिब छूट लेने या शिकायतों के निपटारे के लिए डिप्टी कमिशनर तक पहुंच करनी होगी।डॉ. राजू ने यह भी बताया कि पंजाब विधान सभा चुनाव के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के उपरांत अलग-अलग इनफोरसमैंट टीमों ने 18 जनवरी, 2022 तक आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए 46.66 करोड़ रुपए का कीमती समान ज़ब्त किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि निगरान टीमों ने 2 करोड़ रुपए के मूल्य वाली 6.60 लाख लीटर शराब बरामद की है। इसी तरह इनफोरसमैंट विंगों ने 44.49 करोड़ रुपए के नशीले पदार्थ बरामद किये हैं और 16 लाख रुपए की बेनामी नकदी भी ज़ब्त की है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 1088 अधिक संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की गई है। इसके इलावा गड़बड़ी करने की संभावना वाले 2376 व्यक्तियों की शिनाख़्त भी की गई है, जिनमें से 1129 व्यक्तियों के विरुद्ध पहले ही कार्यवाही शुरु की जा चुकी है और बाकियों के विरुद्ध भी जल्द कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि सुरक्षा के नज़रिए से सी.आर.पी.सी. एक्ट की रोकथाम सम्बन्धी धाराओं के अंतर्गत 725 व्यक्तियों को काबू किया गया है।उन्होंने बताया कि ग़ैर-ज़मानती वारंटों के 2221 मामलों पर कार्यवाही की जा चुकी है, जबकि 191 मामलों पर कार्यवाही अमल अधीन है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य भर में 6339 नाके लगाए गए हैं।

 

Tags: Punjab Election-2022 , Punjab Election , Election Commision Punjab , ECI , Punjab Assembly Elections 2022 , Election Commission of India , Chief Electoral Officer Punjab , Dr S Karuna Raju

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD