Tuesday, 21 May 2024

 

 

खास खबरें रवनीत सिंह बिट्टू के बेबुनियाद आरोपों पर वड़िंग ने किया पलटवार पंजाब में बेहतर कानून व्यवस्था बहाल करना पहली प्राथमिकता : विजय इंदर सिंगला पंजाब में लगातार मजबूत हो रही आम आदमी पार्टी, विपक्षी पार्टियों के कई बड़े नेता आप में हुए शामिल महिलाओँ के सम्मान से कोई समझौता नहीं करती भाजपा : जय इंद्र कौर आम आदमी पार्टी ढाई सालों में एक भी वायदे को नहीं कर सकी पूरा : परनीत कौर यूटी के लिए कांग्रेस-आप के घोषणा पत्र ने दोनों पार्टियों के पंजाब विरोधी चेहरे को बेनकाब कर दिया: सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल की अगली सरकार नदियों के किनारे की जमीन पर खेती करने वाले सभी बार्डर वाले किसानों को जमीन का अधिकार देगी: सरदार सुखबीर सिंह बादल किसानों को धान उगाने के लिए नहीं जलाना पड़ेगा डीजल: मीत हेयर कांग्रेस सरकार आने पर पुरानी पेंशन स्कीम होगी बहाल : गुरजीत सिंह औजला राजा वड़िंग को गिल और आत्म नगर में मिला जोरदार समर्थन; कांग्रेस की उपलब्धियों को गिनाया पत्रकारों, युवाओं और महिलाओं के लिए कांग्रेस का बड़ा वादा : सप्पल की भारत के लिए साहसी योजना मैं प्रभु श्रीराम की जन्मभूमि से आया हूं,चंडीगढ़ को जय श्रीराम मजीठा में कांग्रेस को मिला जबरदस्त प्यार पंजाब में कानून व्यवस्था जीरो,योगी से ट्रेनिंग लें भगवंत मान : डा. सुभाष शर्मा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित हो सकता है:अरविंद खन्ना सी-विजिल ऐप पर प्राप्त 27 शिकायतों का सौ मिनट के भीतर निपटारा: डी.सी कांगड़ा हेमराज बैरवा अमृतसर से छीने एम्स को लाया जाएगा वापिस एलपीयू के फैशन स्टूडेंट ने गुड़गांव में लाइफस्टाइल वीक में अपना कलेक्शन प्रदर्शित किया जनता की ताकत को चुनौती दे रहे जय रामः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने नशा मुक्त भारत अभियान का किया शुभारम्भ चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव लड़े रवि सिंह अपनी टीम समेत आप में हुए शामिल

 

लोकसभा चुनाव एवं विस उपचुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच एक जंगः सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

फ्लॉप होगी जयराम की ‘कंगना मंडी के अंगना’ फिल्मः सीएम

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Vikramaditya Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी , 09 May 2024

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह के नामांकन कार्यक्रम में भाग लेते हुए मंडी में एक विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा और बागियों पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विक्रमादित्य सिंह राजनीति के युवा हीरो हैं और आज वह राजनीति में नहीं होते, तो बॉलीवुड के टॉप के हीरो होते। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले वर्ष आई आपदा में विक्रमादित्य सिंह ने लोक निर्माण मंत्री के रूप में बेहतर काम किया और प्रभावितों के दुख दर्द में साथ रहे। उन्होंने कहा कि कंगना रणौत ने फिल्म इंडस्ट्री में बहुत नाम कमाया है, लेकिन जयराम ठाकुर उन्हें जबरदस्ती राजनीति में ले आए हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज्य प्रभारी राजीव शुक्ला की रणनीति के घबराकर जयराम ठाकुर ने चुनाव से किनारा कर लिया और अपनी जगह कंगना को मैदान में उतार दिया। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने कंगना से सिर्फ एक महीने के लिए शूटिंग की डेट माँगी है। फिल्म का नाम है ‘कंगना मंडी के अंगना’ लेकिन अगर डायरेक्टर फ्लॉप हो तो फिल्म का फ्लॉप होना तय है। 

उन्होंने कहा कि इससे पहले भी 2022 में जयराम ठाकुर ने फिल्म बनाई, जिसका नाम रखा ‘रिवाज बदलेंगे’ लेकिन जनता ने उन्हें ही बदल दिया। फिर 27 फरवरी 2024 को ‘ऑपरेशन लोट्स’ फिल्म बनाई, लेकिन वह फिल्म भी पिट गई। इसलिए इस बार भी फ्लॉप डायरेक्टर की फिल्म फ्लॉप होना तय है।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 27 फरवरी को जयराम ठाकुर ने नया कोट भी सिलवा लिया था, जो अब दर्जी के पास पड़ा होगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा में जयराम ठाकुर ने कहा कि इस सरकार को भगवान भी नहीं बचा सकता है। लेकिन भगवान ने इस सरकार को बचाया है और बिके हुए छह विधायकों को अब दोबारा चुनाव लड़ना पड़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि यह चुनाव बेईमानी और ईमानदारी के बीच है तथा कांग्रेस पार्टी ने सभी साफ छवि वाले उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। कांग्रेस पार्टी ने एक भी दागी को टिकट नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से राज्य सरकार साढ़े तीन साल और चलेगी तथा लोगों की सेवा करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने कांग्रेस की एक राज्यसभा की सीट चुराई है, जनता उस पार्टी को अवश्य सबक सिखाएगी और लोकसभा की चारों सीटें तथा 6 विधानसभा उपचुनाव की सीटें कांग्रेस पार्टी के नाम करेगी। 

उन्होंने कहा कि जीवन भर संघर्ष करने के बाद वे मुख्यमंत्री के पद पर पहुंचे हैं और वह युद्ध लड़ना और जीतना जानते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस के छह विधायक खरीद लिए, जिन्होंने पार्टी से बगावत की और पार्टी को धोखा दिया। डील की दूसरी किश्त पाने के लिए ये छह विधायक एक महीने तक हिमाचल प्रदेश से बाहर भटकते रहे। उन्हांने जनभावनाओं से खिलवाड़ करने वाले इन 6 दागी नेताओं को सजा अवश्य मिलेगी।

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सिर्फ सिराज के मुख्यमंत्री थे और केवल वहीं का विकास करवाया। मंडी के बाकी विधानसभा क्षेत्रों से भी भेदभाव किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा में प्रदेश सरकार ने सब प्रभावित परिवारों की अपने परिवार की तरह मदद की। सबसे ज्यादा मदद नेता प्रतिपक्ष के विधानसभा क्षेत्र सिराज में दी। 

उन्होंने कहा कि मंडी मेरा परिवार है और मैं पार्टी देखकर मदद नहीं करता। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान प्रभावितों की मदद के लिए सरकार ने नियम बदल दिए और मकान के नुकसान पर मिलने वाले 1.30 लाख रुपए के मुआवजे को बढ़ाकर 7 लाख रुपए कर दिया।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने गाय के दूध का खरीद मूल्य 45 रुपए और भैंस के दूध का खरीद मूल्य 55 रुपए प्रति लीटर किया। उन्होंने कहा कि दूध के दाम में बढ़ौतरी तो अभी शुरूआत है और राज्य सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से प्रयास कर रही है। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने मनरेगा की दिहाड़ी बढ़ाकर 300 रुपए, न्यूनतम दिहाड़ी बढ़ाकर 400 रुपए की, पुलिस की डाइट मनी 210 रुपए से बढ़ाकर 1000 रुपए की, विधवाओं के लिए योजनाएं बनाई, कर्मचारियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया तथा उनका एरियर क्लीयर कर रहे हैं। वर्तमान राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर चोट पहुंचाई है और चोर दरवाजे बंद कर रही है, जिससे एक वर्ष में 2200 करोड़ रुपए कमाए। 

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह पेंशन देने की योजना शुरू की। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता बार-बार चुनाव आयोग के पास जाकर इसे रुकवाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला विरोधी पार्टी है।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र से  कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह, मंत्री, विधायक एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Vikramaditya Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD