Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

कांग्रेस ने दलित वोट के लिए चन्नी का "यूज एंड थ्रो" किया : राघव चड्ढा

कहा, सुरजेवाला के तीन मुख्यमंत्री वाले बयान ने कांग्रेस की नीयत की खोल पोल

Raghav Chadha, AAP, Aam Aadmi Party, Vineet Verma, Jagtar Singh Sanghera, Harchand Singh Barsat, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jan 2022

Last updated on: Jan 09, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी(आप) के पंजाब मामलों के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने कांग्रेस नेता और राहुल गांधी के करीबी रणदीप सुरजेवाला के "पंजाब में मुख्यमंत्री के तीन चेहरे सुनील जाखड़, नवजोत सिद्धू और चरणजीत सिंह चन्नी होंगे वाले बयान पर हैरानी व्यक्त करते हुए कहा कि जो पार्टी इतने दिनों में मुख्यमंत्री चेहरे पर फैसला नहीं ले सकी, वह पंजाब को कैसे स्थिर सरकार देने का दावा कर सकती है। सुरजेवाला के बयान से कांग्रेस की नीयत की पोल खुल चुकी है। कांग्रेस का मकसद किसी भी तरह दलितों का वोट लेना है।रविवार को एक डिजिटल प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस ने सीएम चन्नी का "यूज एंड थ्रो" की नीति के तहत उनका "नाइट वॉचमैन" (चौकीदार) की तरह इस्तेमाल किया है। चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी दलित समाज से आते हैं इसलिए कांग्रेस ने दलित वोट के लिए चन्नी को इस्तेमाल किया। कांग्रेस की नीयत दलितों का विकास करना नहीं बल्कि उनका वोट लेना है। यह दलित समाज के साथ सरासर धोखा है।चड्ढा ने कहा कि आपसी फूट के कारण कांग्रेस पार्टी अंदर से खोखली हो गई है। कांग्रेस के सभी नेता कुर्सी के लिए आपस में लड़ रहे हैं, जिसका खामियाजा पिछले पांच साल तक पंजाब की जनता को भुगतना पड़ा है। चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, सुनील जाखड़ और नवजोत सिंह सिद्धू की आपस में बनती ही नहीं तो ये सरकार कैसे चलाएंगे। कांग्रेस की आपसी कलह ने पार्टी को "मैड फाइट हाउस" बना दिया है।

कांग्रेस की आपसी कलह का  जिक्र करते हुए चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं में गृह युद्ध इस तरह चल रहा है, सिद्धू बनाम चन्नी,चन्नी बनाम जाखड़, जाखड़ बनाम बाजवा,बाजवा बनाम सिद्धू,आशु बनाम चन्नी,केपी राणा बनाम आशु,ओपी सोनी बनाम सिद्धू,रंधावा बनाम सिद्धू,सिद्धू बनाम आवला बिट्टू बनाम चन्नी,बिट्टू बनाम सिद्धू,मनप्रीत बादल बनाम सिद्धू,परगट सिंह बनाम बिट्टू, राजा वड़िंग बनाम रंधावा,राज कुमार वेरका बनाम राजा वड़िंग,राजा वड़िंग बनाम मनप्रीत बादल, नवजोत सिद्धू बनाम सुखी रंधावा,सुखी रंधावा बनाम राणा गुरजीत,राणा गुरजीत बनाम नवतेज चीमा,केपी राणा बनाम वरिंदर ढिल्लों,वरिंदर ढिल्लों बनाम मूसेवाला,प्रताप बाजवा बनाम सुखी रंधावा सुखी रंधावा बनाम सिद्धू,सिद्धू बनाम सुनील जाखड़,सुनील जाखड़ बनाम चन्नी,भरत आशु बनाम सिद्धू,बिट्टू बनाम सिद्धू,राजा वड़िंग बनाम मनप्रीत बादल,मनप्रीत बादल बनाम राजा वड़िंग। सब के सब कुर्सी के लिए आपस में खींचतान कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पंजाब को कभी भी स्थिर सरकार नहीं दे सकती। दरअसल पिछले पांच साल कांग्रेस ने पंजाब में सरकार नहीं, बल्कि सर्कस चलाई। चन्नी की जाखड़ से नहीं बनती, जाखड़ की बाजवा से नहीं बनती, बाजवा की रंधावा से नहीं बनती,रंधावा की बिटटू से नहीं बनती और सिद्धू की किसी से भी नहीं बनती। कांग्रेस की भी जनता से नहीं बनती, इसलिए अब देश की जनता की तरह पंजाब की जनता ने कांग्रेस को पंजाब से विदा करने का मन बना लिया है।चड्ढा ने पंजाब के लोगों से आम आदमी पार्टी का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब को एक स्थिर और ईमानदार सरकार देगी। "आप" सरकार पंजाब को फिर से शांत, खुशहाल और समृद्ध बनाएगी एवं राज्य में अमन-शांति और भाईचारा कायम करेगी। इस मौके पर उनके साथ आप के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट, प्रवक्ता व व्यापार मंडल  के प्रदेश अध्यक्ष विनीत वर्मा और पार्टी प्रवक्ता जगतार सिंह संघेड़ा मौजूद थे।

 

Tags: Raghav Chadha , AAP , Aam Aadmi Party , Vineet Verma , Jagtar Singh Sanghera , Harchand Singh Barsat , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD