Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

चन्नी सरकार की शराब माफिया के साथ सांठगांठ, जानबूझकर नहीं कर रही कार्रवाई : अहबाब ग्रेवाल

कहा, कांग्रेस विधायक पर दर्ज अवैध शराब कारोबार के मामले को दबा रही चन्नी सरकार

Ahbab Grewal, Jagtar Singh Sanghera, Malwinder Singh Kang, Govinder Mittal, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Jan 2022

Last updated on: Jan 06, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के नेता और प्रवक्ता अहबाब ग्रेवाल ने सूबे में शराब माफिया के ख़िलाफ़ दर्ज मामलों में कांग्रेस सरकार द्वारा जानबूझकर कोई बड़ी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। वीरवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में ग्रेवाल ने आरोप लगाया कि चन्नी सरकार कांग्रेस विधायक परमिंदर सिंह पिंकी के ख़िलाफ़ दर्ज अवैध शराब के मामले को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि शराब के काले कारोबार में पिंकी के साले हरजिंदर सिंह संघा के शामिल होने के पुख्ता सबूत होने के बावजूद अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।ग्रेवाल ने कहा कि इस मामले में हरजिंदर सिंह संघा के ड्राइवर ने 22 फरवरी 2021 को जाँच एजेंसी ईडी( प्रवर्तन निदेशालय) को दाखिल किये एफिडेविट में स्पष्ट तौर बताया है कि वह (ड्राइवर) हरजिंदर सिंह संघा की किस गाड़ी में कहां से शराब उठाता था और कहां-कहां डिलीवरी करता था। एफिडेविट में शराब के अवैध कारोबार से संबंधित बैंक डिटेल के बारे में भी पूरी जानकारी दी गई है। इतने पुख्ता सबूत होने के बावजूद भी चन्नी सरकार जानबूझकर अपने विधायक पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ग्रेवाल ने कहा कि शराब माफिया पर चन्नी सरकार का पूरा आशीर्वाद है। 

उन्होंने कांग्रेस सरकार पर शराब माफिया के साथ इस काले कारोबार में शामिल रहे अधिकारीयों का प्रमोशन करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस सरकार शराब माफिया में शामिल अधिकारियों पर कार्रवाई करने के बजाय उन्हें उच्च पद सौंप कर सम्मानित कर रही है।ग्रेवाल ने चन्नी सरकार पर फसलों के नुकसान के लिए किसानों को दिए जाने वाले मुआवज़े में भी घपला करने का आरोप लगाया है और बताया कि पंजाब कि फ़िरोज़पुर के किसानों के बीच 12 करोड़ रूपये का मुआवज़ा बांटा जाना है। सरकार की ओर से मुआवज़े के लिए तैयार की गई किसानों की लिस्ट के अनुसार जिन किसानों को यह मुआवज़ा दिया जा रहा है, उनके नाम पर एक इंच भी ज़मीन नहीं है।  इस मुआवज़े के सच्चे हकदार किसानों के नाम लिस्ट में शामिल तक नहीं है।ग्रेवाल ने मुआवजा घपले पर आवाज उठाने वाले लोगों को डराने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में वरिंदर सिंह नाम के एक व्यक्ति ने आरटीआई के तहत मांगी थी। लेकिन सरकार ने जानकारी देने की बजाए उस पर पर्चा दर्ज कर दिए गए, ताकि लोग डर के मारे चुप रहें। चन्नी सरकार पुलिस-प्रशासन और जांच एजेंसियों का इस्तेमाल अपने राजनीतिक फायदे के लिए कर रही है। ग्रेवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार की माफिया और तस्करों से मिलीभगत के कारण पंजाब का माहौल खराब हो गया है और लोगों के बीच डर का माहौल उत्पन्न हो गया है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रवक्ता जगतार सिंह संघेड़ा, मलविंदर सिंह कंग और गोविंदर मित्तल उपस्थित थे।

 

Tags: Ahbab Grewal , Jagtar Singh Sanghera , Malwinder Singh Kang , Govinder Mittal , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD