Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भाजपा की नाकाम रैली दिखाती है कि पंजाबियों ने भाजपा और इसके विभाजनकारी एजेंडे को नकार दिया है : चरणजीत सिंह चन्नी

पंजाब को बर्बाद करने के लिए अकालियों की कड़ी निंदा, केजरीवाल और उसके साथियों की पंजाब की दौलत पर गलत नज़र

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Dasuya, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

दसूहा (होशियारपुर) , 06 Jan 2022

Last updated on: Jan 06, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज कहा कि बुधवार की रैली की असफलता इस तथ्य का सुबूत है कि बुद्धिमान पंजाबियों ने भाजपा के विभाजनकारी नीतियों और नफऱत के एजेंडे को पूरी तरह से नकार दिया है।आज यहाँ विभिन्न विकास कार्यों की आधाशिला रखने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कल हुई भाजपा की रैली में जहाँ 70,000 कुर्सियां लगाई गई थीं, वहाँ सिफऱ् 700 व्यक्ति उपस्थित होने का तथ्य साफ करता है कि मोदी सरकार के विरुद्ध लोगों के मन में रोष की भावना को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि खाली पड़ी कुर्सियों ने भाजपा और इसके समूचे नेतृत्व को जनता की भावनाओं का पता लगाने में नाकाम रहने का आईना दिखाया है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पंजाबियों ने आगामी विधान सभा चुनाव में भाजपा के अहंकारी नेताओं को सबक सिखाने का मन बना लिया है और इसका अंदाज़ा भाजपा के इस फ्लॉप शो से लगाया जा सकता है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में कोई कमी नहीं आई, परन्तु भाजपा की रैली में लोगों की कम संख्या के मद्देनजऱ प्रधानमंत्री ने दौरा रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल की पालना की गई थी। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे सम्बन्धी ज़रुरी प्रबंधों की निगरानी उन्होंने स्वयं की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री का बठिंडा से फिऱोज़पुर तक हवाई यात्रा करन तय था। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में आखिरी पलों में बदलाव करते हुए अचानक सडक़ मार्ग के द्वारा यात्रा करने का फ़ैसला किया। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि वैसे तो राज्य सरकार ने इसके भी पूरे प्रबंध किए हुए थे, परन्तु रैली में लोगों की कम संख्या को देखते हुए प्रधानमंत्री ने सडक़ जाम का हवाला देते हुए अपना दौरा रद्द कर दिया।अकालियों पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने एक दशक के शासन के दौरान अकाली नेताओं ने राज्य को खूब लूटा है। उन्होंने कहा कि अकालियों ने राज्य में नशों का कारोबार फैलाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी, जिस कारण नौजवानों की जि़न्दगियां बर्बाद हो रही हैं। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि अकालियों को इन गुनाहों के लिए पंजाब निवासी कभी माफ नहीं करेंगे।‘आप’ सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अफ़वाहें फैलाने वाले हैं, जो राज्य को लूटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल राज्य और यहाँ के लोगों के लिए नुकसानदेय है। मुख्यमंत्री चन्नी ने लोगों को केजरीवाल और उसके साथियों के नापाक मंसूबों से सचेत रहने की चेतावनी दी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब ने क्रांतिकारी बदलाव देखा है, क्योंकि पहली बार सत्ता किसी ज़मींदार या शाही व्यक्ति की बजाय आम आदमी को दी गई है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य सभी के लिए समान अवसर और राज्य के संसाधनों तक हर किसी की पहुँच सुनिश्चित बनाना है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों के हिस्से के तौर पर 1500 करोड़ रुपए के बिजली बिलों के बकाए माफ किए गए हैं, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में 3 रुपए प्रति यूनिट की कटौती की गई है, ग्रामीण क्षेत्रों में मोटरों के 1200 करोड़ रुपए के बिलों की छूट दी गई है, पानी के खर्चों को 50 रुपए तक घटा दिया गया है और रेत के रेटों में भी कटौती की गई है।मुख्यमंत्री ने लोगों के कल्याण के लिए बेमिसाल काम करने के लिए स्थानिक विधायक श्री अरुण डोगरा की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इन कार्यों का उद्देश्य लोगों के कल्याण और इलाके के विकास को सुनिश्चित बनाना है।मुख्यमंत्री ने इस क्षेत्र में कई विकास कार्यों की आधारशिला भी रखी।इससे पहले विधायक श्री डोगरा ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।इस मौके पर अन्यों के अलावा विधायक श्रीमती इन्दु बाला, डिप्टी कमिश्नर श्रीमती अपनीत रिआत, एसएसपी श्री के.एस. हीर उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Dasuya , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD