Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

पंजाब जेल विकास बोर्ड द्वारा आऊटलेट खोलने के लिए इंडियन ऑयल और भारत पैट्रोलियम कारपोरेशन के साथ समझौता सहीबद्ध

Punjab Prisons Development Board, PPDB, Indian Oil, Bharat Petroleum Corporation, BPCL, DK Tiwari, Sujoy Chaudhary, Amneet Kondal, Roop Kumar Arora, SS Saini
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Jan 2022

Last updated on: Jan 07, 2022, 00:00 IST

जेल कैदियों के सुधार के मकसद से पंजाब जेल विकास बोर्ड (पीपीडीबी) द्वारा आज इंडियन ऑयल (आईओसीएल) और भारत पैट्रोलियम कारपोरेशन (बीपीसीएल) के साथ 12 रिटेल आऊटलेट (आरओ) खोलने के लिए समझौता सहीबद्ध किया गया। इन रिटेल आऊटलेटों का प्रबंध राज्य भर के जेल कैदियों द्वारा किया जायेगा।यह समझौता पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी और उप मुख्यमंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा द्वारा तत्काल मंजूरी के उपरांत सहीबद्ध किया गया है। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने आईओसीऐल और बीपीसीएल के साथ समझौतों के लागूकरण और इसके उपरांत सम्बन्धित तेल मार्किटिंग कंपनियों के साथ लीज़ डीडज़ को मंजूरी दे दी है। इन 12 रिटेल आऊटलेटों में से 11 इंडियन ऑयल की तरफ से और एक भारत पैट्रोलियम कारपोरेशन की तरफ से खोला जायेगा।यह समझौता पंजाब जेल विकास बोर्ड की तरफ़ से बोर्ड के अतिरिक्त डायरैक्टर जनरल (ए.डी.जी.पी.) कम मैंबर सचिव श्री परवीन कुमार सिन्हा द्वारा जबकि इंडियन ऑयल कारपोरेशन की तरफ़ से श्री अमरिन्दर कुमार द्वारा सहीबद्ध किया गया। 

यह समझौता प्रमुख सचिव (जेल) श्री डी.के. तिवारी, इंडियन ऑयल के कार्यकारी डायरैक्टर श्री सुजोय चौधरी, आईजी (जेल) श्री रूप कुमार अरोड़ा और डीआईजीज़ श्री एस.एस. सैनी और श्रीमती अमनीत कौंडल की मौजूदगी में सहीबद्ध किया गया।इस समझौते के दिन को यादगार बताते हुये ए.डी.जी.पी ने कहा कि यह पंजाब सरकार की तरफ से शुरू की जा रही सुधारवादी नीतियों का हिस्सा है जिससे यह यकीनी बनाया जा सके कि जेलों में बंद कैदी जो फिर रास्ते पर आना चाहते हैं, को ज़रुरी मौके दिए जा सकें। उन्होंने कहा कि यह रिटेल आऊटलैट जेल विकास बोर्ड की तरफ से चलाए जाएंगे और इन का प्रबंधन जेलों के स्टाफ के साथ-साथ कैदियों द्वारा भी किया जायेगा।श्री सिन्हा ने कहा कि रिटेल आउटलैटों के संचालन के साथ बोर्ड के लिए राजस्व पैदा होगा और कैदियों को हुनर विकास, सुधार और पुनर्वास के लिए उचित मौके मुहैया होंगे। उन्होंने कहा, “यह प्रोजैक्ट ज़ेल विभाग और ज़ेल कैदियों के साथ-साथ ऑयल मार्किटिंग कंपनियों के लिए भी लाभप्रद होगा क्योंकि उन सभी को इसका लाभ मिलेगा।“

 

Tags: Punjab Prisons Development Board , PPDB , Indian Oil , Bharat Petroleum Corporation , BPCL , DK Tiwari , Sujoy Chaudhary , Amneet Kondal , Roop Kumar Arora , SS Saini

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD