Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

पंजाब पुलिस ने जस्सा बुरज गैंग का पर्दाफाश कर डकैती की कोशिश नाकाम की; सरगना सहित 4 गिरफ्तार, 4 पिस्तौल बरामद

जांच के बाद पता चला कि आरोपी बठिंडा के एक फाइनेंसर को निशाना बनाकर डकैती की योजना बना रहे थे: डीजीपी गौरव यादव।

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Bathinda Police, Bathinda, Amneet Kondal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बठिंडा , 05 Oct 2024

Last updated on: Oct 05, 2024, 00:00 IST

राज्य में संगठित अपराध को बड़ा झटका देते हुए, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब ने बठिंडा पुलिस के साथ मिलकर साझा तौर पर कार्रवाई करते हुए जस्सा बुरज गैंग के सरगना जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा और उसके तीन साथियों को .32 बोर की चार पिस्तौल और 11 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर संभावित डकैती की एक वारदात को नाकाम किया है।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज यहां बताया कि पकड़े गए तीनों साथियों की पहचान करनवीर सिंह उर्फ करनी (गुलाबगढ़ गांव), रेशम सिंह (चठा गांव) और हरदीप सिंह उर्फ अर्शी (सेखू गांव) के रूप में हुई है। उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है और वे हथियारों की आपूर्ति, लूट, अपहरण और अन्य अपराधों में शामिल रहे थे।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, एडीजीपी प्रमोद बान की समूची निगरानी में एजीटीएफ की टीमों और बठिंडा पुलिस ने बठिंडा के रिंग रोड से आरोपियों को दबोच लिया और उनके कब्जे से हथियार बरामद किए। पुलिस टीमों का नेतृत्व डीएसपी एजीटीएफ जसपाल सिंह, डीएसपी सिटी-2 सरबजीत सिंह और सीआईए-2 बठिंडा के इंचार्ज इंस्पेक्टर करनदीप सिंह कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि आरोपी बठिंडा जिले के रामा मंडी इलाके में एक फाइनेंसर को निशाना बनाकर डकैती की योजना बना रहे थे। डीजीपी ने कहा कि आगे की जांच जारी है ताकि उनके पिछले अपराधों और संबंधों का पता लगाया जा सके।इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए एसएसपी बठिंडा अमनीत कोंडल ने बताया कि आरोपी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा और उसके साथियों को पिछले महीने डीएवी कॉलेज बठिंडा में हुई हिंसक घटना में भी शामिल पाया गया था। 

उन्होंने आगे बताया कि आरोपी जसप्रीत उर्फ जस्सा पर कम से कम 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।उल्लेखनीय है कि बठिंडा के थाना कैंट में आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 111 के तहत एफआईआर नंबर 79, तारीख 03/10/2024 दर्ज की गई है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Bathinda Police , Bathinda , Amneet Kondal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD