Wednesday, 29 May 2024

 

 

खास खबरें अरविंद केजरीवाल ने कहा - आम हमें 13 सांसद जीता दो, हमारे सभी सांसद पंजाब के हकों के लिए केंद्र सरकार से कहेंगे-साडा हक, एत्थे रक्ख मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया पटियाला से उम्मीदवार डॉ. बलबीर सिंह के लिए प्रचार, पातड़ां में विशाल रैली को किया संबोधित आपने सभी पार्टियों को मौका दिया, लेकिन किसी ने आपके लिए संसद में आवाज नहीं उठाई : अरविंद केजरीवाल लहरागागा और दिड़बा में भगवंत मान का मेगा रोड शो, आप उम्मीदवार मीत हेयर के लिए मांगे वोट मोदी के राज में पंजाब और देश के बॉर्डर सुरक्षित: राजनाथ सिंह वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह सोढ़ी के शिरोमणी अकाली दल में शामिल होने से राज्य में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा भाजपा का धर्म सिर्फ सत्ता और संपत्ति : प्रियंका गांधी भाजपा पार्षदों के वार्डवासियों को परेशान कर रहे हैं आप मेयर : नरेश अरोड़ा होशियारपुर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग मोदी सरकार जो कहती है वह करती है : डा. सुभाष शर्मा मोहाली में पीने वाला पानी लाने के लिए 1983 के कजौली जल वितरण समझौते पर पुनबातचीत: विजय इंदर सिंगला मोहाली के लोगों के प्यार ने दिल जीत लिया : डा सुभाष शर्मा वड़िंग ने 2019 में कांग्रेस की बढ़त में सुधार का भरोसा जताया अकाली दल प्रत्याशी एन.के.शर्मा ने जारी किया विजन डाक्यूमेंट मनीष तिवारी विकास में नहीं पलायन में रखते हैं विश्वास : संजय टंडन शिरोमणी अकाली दल की सरकार बनने पर नशा तस्करों और गैंगस्टरों को मौत की सजा देने का कानून लाया जाएगा: सुखबीर सिंह बादल लोगों ने गुरजीत औजला की जीत पर मुहर लगा दी है, केवल घोषणा बाकी है - हरप्रताप अजनाला डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को उड़ान सेवा का लाभ मिल सके : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज जल्द ही पंजाब की महिलाओं को ₹1000 की जगह ₹1100 प्रति माह मिलेंगे, धूरी चुनाव रैली के दौरान सीएम भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान मीत हेयर के पक्ष में बरनाला में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी इंडिया अलाइंस की सरकार में जीएसटी मुक्त होगा खेती का सामान – मल्लिकार्जुन खड़गे

 

महिलाओं को 1000 देना मुफ्तखोरी नहीं, सोशल सिक्योरिटी है : भगवंत मान

कहा, सरकारी स्कूलों की हालत सुधारे बिना गरीबों की हालत नहीं सुधर सकती, हम आपके बच्चे को अच्छी शिक्षा देंगे, गरीबी खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Dharamkot, Moga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मकोट/मोगा , 02 Jan 2022

आम आदमी पार्टी(आप) के पंजाब प्रधान और सांसद भगवंत मान ने कहा, "महिलाओं को ₹1000 भत्ता देना मुफ्तखोरी नहीं है, बल्कि सोशल सिक्योरिटी है। आर्थिक मदद से महिला सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगी। आम आदमी पार्टी की पंजाब के 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाओं को 1000 भत्ता देने की योजना महिला सशक्तिकरण में मील का पत्थर साबित होगी।" मान ने कहा कि इस योजना के लिए सालाना मात्र 8200 करोड़ रुपए की जरूरत है, जिसे 20000 करोड रुपए के सिर्फ रेत माफिया को बंद करके पूरा किया जा सकता है।भगवंत मान रविवार को धर्मकोट से आप उम्मीदवार दविंदर सिंह लाडी ढोस के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे थे। धर्मकोट(मोगा) की विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मान ने कहा,"जो नेता सीधे गरीबी दूर करने की बात करता है, वह सरासर झूठ बोलता है। बोलने और वादे करने से गरीबी दूर नहीं होती है। गरीबी दूर होती है अच्छी शिक्षा और ज्ञान से। आपके बच्चे पढ़-लिख कर और अच्छी शिक्षा ग्रहण कर गरीबी दूर कर सकते हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार आपके बच्चे को अच्छी शिक्षा देगी और जीवन में आगे बढऩे के लिए अवसर और संसाधन मुहैया कराएगी। गरीबी खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। गरीबी के अंधेरे को शिक्षा के रोशनी से ही दूर किया जा सकता है। लेकिन हमारे नेताओं ने जानबूझकर इस रोशनी को गरीबों और आमलोगों के बच्चों तक पहुंचने नहीं दी।

"मान ने कहा कि गरीब लोगों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं, इसलिए सरकारी स्कूलों की हालत में सुधार होना बेहद जरूरी है। जब तक सरकारी स्कूलों की हालत नहीं सुधरेगी तब तक गरीबों की हालत भी नहीं सुधर सकती। उन्होंने वादा किया कि आप सरकार दिल्ली की तर्ज पर सरकारी स्कूलों की हालत में सुधार करेगी और उसे वल्र्ड क्लास बनाएंगी। अच्छी शिक्षा और अच्छी चिकित्सा आम आदमी पार्टी की पहली प्राथमिकता है।कृषि सुधार पर जोर देते हुए मान ने कहा," गांव के किसान आपस में बातचीत कर खेती का तरीका अपनाते हैं। लेकिन उन्नत खेती और अधिक उत्पादन के लिए हमें वैज्ञानिक पद्धति से खेती करनी पड़ेगी। आप सरकार हर गांव के किसानों की सुविधा और मदद के लिए कृषि विशेषज्ञों (एग्रीकल्चर स्पेशलिस्ट) को भर्ती करेगी, जो वैज्ञानिक पद्धति के तहत किसानों को खेती करने का तरीका बताएंगे। वे किसानों को अच्छे तरीके से बीज बोने, छिडक़ाव करने व अन्य कृषि तकनीकों के बारे में बताएंगे। कृषि स्पेशलिस्टों की भर्ती से रोजगार भी बढ़ेगा और फसलों का उत्पादन भी बढ़ेगा।

"मान ने दिल्ली सरकार की 'फरिश्ता' योजना का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली में अगर कोई व्यक्ति का सडक़ एक्सीडेंट होता है, तो कोई भी व्यक्ति उसे नजदीकी अस्पताल चाहे प्राइवेट हो या सरकारी में भर्ती करा सकता है। अस्पताल पहुंचाने वाले को प्रोत्साहन देने के लिए दिल्ली सरकार 2000 का इनाम देती है। पंजाब में भी सडक़ दुर्घटना से होने वाली मौतों को कम करने के लिए आप सरकार ऐसी योजना लागू करेगी। मान ने कहा कि मैं पैसे कमाने के लिए राजनीति में नहीं आया हूँ। अगर मुझे पैसा कमाना होता तो कलाकारी करके और देश विदेश में शो करके बहुत पैसा कमा लेता। कलाकारी से राजनीति तक पंजाब के लोगों ने मुझे बहुत प्यार और साथ दिया है। मैं हमेशा उनके प्यार और भरोसे पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। मान ने लोगों से अपील करते हुए कहा, "आपने हमेशा कांग्रेस-अकाली, भाजपा और कैप्टन को मौका दिया। लेकिन उन्होंने पंजाब की समस्याएं कम करने के बजाय बढ़ा दी। सिर्फ एक मौका आम आदमी पार्टी को दीजिए। हम पंजाब की किसानी, जवानी और व्यापारी को बचाएंगे एवं पंजाब को आगे लेकर जाएंगे। इस मौके पर उनके साथ धर्मकोट से आप प्रत्याशी दविंदर सिंह लाडी, मोगा के जिला प्रधान हरमनजीत सिंह ब्रार, दीपक अरोड़ा, अजय शर्मा, सतविंदर सत्ती, रामा मित्तल, रवि गिल, अमन पंडोरी, बलदेव बलकंडी, बलजिंदर मेहरो, एडवोकेट गुरप्रीत, करमजीत कौर, रिंपी ग्रेवाल, जसवीर कौर, कमलजीत कौर, सनी, सुख दर्शन, अवतार रोड़ी, पवन, जगवंत बैंस और अन्य स्थानीय नेता मौजूद थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Dharamkot , Moga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD