Sunday, 05 May 2024

 

 

खास खबरें गंदे नाले को बंद करना स्टेट की जिम्मेदारी भगवंत मान ने गुजरात के भरूच में चैतर वसावा के लिए किया प्रचार निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल भाजपा सरकार ने खजाना लुटाकर प्रदेश को कंगाल किया : सुखविंदर सिंह सूक्खू मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी संगरूर हलके के गांवों में मीत हेयर द्वारा किए गए रोड शो और रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी कांग्रेस ने लुधियाना के डेहलों में खोला चुनावी कार्यालय आगामी फिल्म 'टिप्सी' को लेकर बेहद उत्साहित हैं अलंकृता सहाय राष्ट्रीय दल किसानों पर कहर ढाकर पंजाब को आग में झौंकना चाहते हैं:एन.के.शर्मा आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व्यापार के लिए जल्द खुलेगा वाघा बॉर्डर - गुरजीत औजला पंजाब में कांग्रेस के इलावा ओर कोई पार्टी मजबूत नहीं : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का शिमला पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत क्रिकेट आइकॉन और ब्रैंड एंबेसडर एम एस धोनी को लेज़ ने लिमिटेड-एडिशन कलेक्टर पैक के माध्यम से दी खास सलामी नए मतदाओं का पंजीकरण कर उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल करने पर दिया जाए विशेष बल: मनीष गर्ग पंजाब पुलिस ने अमृतसर से 4 किलो आई. सी. ई. ड्रग्ग, 1 किलो हेरोइन की बरामद ; एक व्यक्ति गिरफ़्तार एलपीयू द्वारा एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में प्रगति पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. अजय चौधरी को मानद डॉक्टोरेट की उपाधि से सम्मानित किया मुख्यमंत्री सुक्खू के बयानों में नहीं दिखती प्रदेश के प्रति गम्भीरता : राजीव बिंदल आप व कांग्रेस एक ही थैली के चट्टे-बट्टे:एन.के.शर्मा भाजपा की स्क्रिप्ट, कंगना अदाकारा, जय राम निर्देशक और फिल्म होगी फ्लॉपः सीएम सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

कांग्रेस नेता लाली मजीठिया 'आप' में हुए शामिल, मजीठा से लड़ेंगे चुनाव

पूर्व सांसद प्रो. साधु सिंह की बेटी डॉक्टर बलजीत कौर सरकारी सेवाएं छोड़ आप का दामन थामा

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Lalli Majithia, Dr. Baljit Kaur, Gurbaksh Singh, Raghav Chadha, Harpal Singh Cheema
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 01 Jan 2022

पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ी सफलता मिली है। कांग्रेस के बड़े नेता लाली मजीठिया, पूर्व सांसद प्रोफेसर साधु सिंह की बेटी डॉक्टर बलजीत कौर और बसपा के प्रदेश महासचिव गुरबख्श सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। आप के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान और पार्टी के पंजाब मामलों के सह- प्रभारी राघव चड्ढा और नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने सभी नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया और सदस्यता दिलाई।सुखजिंदर राज सिंह लाली उर्फ लाली मजीठिया माझा क्षेत्र में कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं। क्षेत्र के लोगों के बीच उनकी काफी लकप्रियता है और हर वर्ग में उनकी पकड़ काफी मजबूत है। लाली मजीठिया अपने सैकड़ों कांग्रेसी साथियों के साथ कांग्रेस छोड़कर शनिवार को आप में शामिल हुए। आप में शामिल होने के साथ ही पार्टी ने लाली मजीठिया को मजीठा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार भी घोषित किया है।बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के वर्तमान प्रदेश महासचिव गुरबख्श सिंह, बसपा के प्रदेश सचिव सविंदर सिंह, बसपा नेता और पंजाब पुलिस के पूर्व डीएसपी प्रहलाद सिंह, बसपा नेता खजान सिंह, राम सिंह और जगतार सिंह भी आप में शामिल हुए। 

शनिवार को पार्टी में शामिल होने वालों ने प्रमुख नाम आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और फरीदकोट से पूर्व सांसद प्रोफेसर साधु सिंह की बेटी डॉक्टर बलजीत कौर है। बलजीत कौर काफी लोकप्रिय और चर्चित समाजसेवी डॉक्टर हैं। आप में शामिल होने से पहले वे स्वास्थ्य विभाग में आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने इलाके में कैंप लगाकर मुफ्त में हजारों गरीब लोगों की आंखों का ऑपरेशन किया और लोगों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई।पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी गरीबों और आम लोगों की पार्टी है। आज पंजाब के हर वर्ग के लोग आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं और पार्टी में शामिल होकर मजबूती बढ़ा रहे हैं। राघव चड्ढा ने कहा कि मजीठा में अकाली दल बादल और कांग्रेस की आपसी मिलीभगत के कारण कई चुनावों से लगातार अकाली दल जीतती आ रही है। आम आदमी पार्टी ने लाली मजीठिया के रूप में एक मजबूत उम्मीदवार उतारकर उनके गठजोड़ पर हमला किया है। हमें पूरी उम्मीद है लाली मजीठिया पूरी मजबूती से अकाली-कांग्रेस का मुकाबला करेंगे और इस सीट से आम आदमी पार्टी को जिताएंगे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Lalli Majithia , Dr. Baljit Kaur , Gurbaksh Singh , Raghav Chadha , Harpal Singh Cheema

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD