Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कैप्टन अमरिंदर को भाजपा-पंजाब लोक कांग्रेस-शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) की जीत का भरोसा

Captain Amarinder Singh, Amarinder Singh, Punjab Lok Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 Dec 2021

Last updated on: Dec 27, 2021, 00:00 IST

पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भरोसा व्यक्त किया है कि पंजाब लोक कांग्रेस सहित तीनों पार्टियां भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त आगामी विधानसभा चुनाव में शानदार बहुमत हासिल करके पंजाब में अगली सरकार बनाएंगे।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा पंजाब इंचार्ज गजेंद्र सिंह शेखावत और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त के प्रमुख सुखदेव सिंह ढींढसा के साथ नई दिल्ली में बैठक के बाद कैप्टन अमरिंदर ने एक बयान जारी करके कहा कि वे देश की सुरक्षा और पंजाब के कल्याण व तरक्की के लिए एक साथ आकर खुश हैं।पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खुश है कि तीनों पार्टियां पंजाब को एक बार फिर से खुशहाली के मार्ग पर लाने के लिए इकट्ठे चुनाव लड़ने पर राजी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और पंजाब में भाजपा की सरकारों के साथ डबल इंजन के जरिए पंजाब एक बार फिर से तरक्की और विकास के मार्ग पर लौटेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी वर्गों की जरुरतों के मद्देनजर मेनिफेस्टो तैयार किया जा रहा है।

कैप्टन अमरिंदर ने स्पष्ट किया कि तीनों पार्टियों के मध्य सीटों संबंधित तालमेल जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने एक बार फिर से दोहराया कि उम्मीदवारों का चयन उनकी जीतने की काबिलियत के आधार पर होगा, ना कि वह किस पार्टी से चुनाव लड़ते हैं। उन्होंने खुलासा किया कि पार्टी से नामांकन हासिल करने के लिए उन्हें राज्य भर से भारी समर्थन व उत्साह मिल रहा है। उन्हें भरोसा है कि पंजाब में नई सियासत की शुरुआत होगी। हम शानदार चुनावी जीत का रिकॉर्ड कायम करेंगे।इस दौरान उन्होंने युवाओं और किसानों के सहित पंजाब के सभी वर्गों के प्रति वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि उनके हितों की किसी भी कीमत पर रक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कृषि पंजाब की तरक्की का एक अभिन्न अंग है और इस क्षेत्र पर अधिक जोर दिया जाएगा। पंजाब में रोजगार पैदा करने के लिए नए स्रोत स्थापित किए जाएंगे, ताकि युवाओं को विदेशों का रुख ना करना पड़े।

 

Tags: Captain Amarinder Singh , Amarinder Singh , Punjab Lok Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD