Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एशेज सीरीज में इंग्लैड की लगातार तीसरी हार, सीरीज गवाई

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Melbourne, Australia, England, Cricket Australia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 28 Dec 2021

Last updated on: Dec 28, 2021, 00:00 IST

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने तीन टेस्ट अपने नाम कर लिए हैं। पहला टेस्ट ब्रिसबेन के गाबा में खेला गया था, जहां ऑस्ट्रलिया ने नौ विकेट से जीता था। दूसरा टेस्ट एडिलेड के ओवल में खेला गया था, जिसे टीम ने शानदार तरीके से 275 रन से जीता था। वहीं, तीसरा टेस्ट यहां मेलबर्न में खेला गया, जहां तीसरे दिन ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की बदौलत कंगारुओं ने शानदार जीत दर्ज की और 3-0 से सीरीज को अपने नाम कर लिया। तीसरे टेस्ट में 'मैन ऑफ द मैच' इंग्लैंड के खिलाफ छह विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड चुने गए। बोलैंड ने इस टेस्ट मैच में डेब्यू किया था। पहले दिन से शुरुआत करते हुए, तीसरे टेस्ट में यहां आस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया था। जो रूट के नेतृत्व में पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने मेलबर्न क्रिकेट मैदान में यहां 65.1 ओवर में दस विकेट खोकर 185 रन बनाए। जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान और गेंदबाज पैट कमिंस ने अपनी आक्रामक गेंदबाजी से इंग्लैंड टीम के शुरुआती तीन बल्लेबाजों को आउट करते हुए 15 ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने सलामी बल्लेबाज हासिब हामिद (0), जैक क्रॉली (12) और डैविड मलान (14) को आउट किया। वहीं, गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने भी इंग्लैंड कप्तान जो रूट (50) और जॉनी बेयरस्टो (35) को आउट कर दो विकेट अपने नाम किए। गेंदबाज नॉथन लियोन ने जॉस बटलर, ओली रॉबिन्सन और जैक लीच को वापस पवेलियन भेज दिया। उन्होंने 14.1 ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट झटके।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रलिया की टीम ने दूसरे दिन 87.5 ओवर में दस विकेट खोकर 267 रन बनाए। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशानी में डालकर चार विकेट झटके। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने इंग्लैंड टीम को 82 रन की लीड दी थी। जिसमें गेंदबाज एंडरसन ने बल्लेबाज मार्क्‍स हैरिस (76), स्टीव स्मिथ (16), डेविड वार्नर (38) और कप्तान पैट कमिंस (21) का विकेट झटका था। ओली रॉबिन्सन ने नाथन लियोन (10) और ट्रैविस हेड (27) का विकेट हासिल किया। वहीं, गेंदबाज मार्क वुड ने भी 20 ओवर में 71 रन देकर दो विकेट झटके थे। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 27.4 ओवर में ही सिमट गई, जिसमें उन्होंने दस विकेट खोकर 68 रन बनाए। टेस्ट में डेब्यू करने आए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बोलैंड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में सात रन देकर छह विकेट लिए। वहीं, गेंदबाज स्टार्क ने भी दस ओवर में तीन विकेट झटके। इंग्लैंड ने एशेज सीरीज को गंवा दिया है और ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से सीरीज में बढ़त बना ली है।

संक्षिप्त स्कोर :

पहली पारी

इंग्लैंड : 65.1 ओवर में 185/10; जो रूट (50 आउट); पैट कमिंस (3/36), नॉथन लियोन (3/36)।

ऑस्ट्रेलिया : 87.5 ओवर में 267/10; मार्क्‍स हैरिस (76 आउट); जेम्स एंडरसन (4/33)। इंग्लैंड को 82 रन की लीड दी।

दूसरी पारी

इंग्लैंड : 27.4 ओवर में 68/10, जो रूट (28 आउट), स्कॉट बोलैंड (6/7), मिचेल स्टार्क (3/29)। 14 रन से ऑस्ट्रलिया जीता।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Melbourne , Australia , England , Cricket Australia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD