Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

यह सपने के सच होने जैसा है, कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कर पाऊंगा: गेंदबाज स्कॉट बोलैंड

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Melbourne, Australia, England
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबर्न , 28 Dec 2021

Last updated on: Dec 28, 2021, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने मंगलवार को कहा कि एमसीजी में तीसरे एशेज टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ छह विकेट हासिल करना यह सपने का सच होने जैसा है, क्योंकि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह ऐसा कभी कर पाएंगे। 32 वर्षीय खिलाड़ी टेस्ट डेब्यू में ही लॉकल हीरो बनकर उभरे हैं, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे सफल गेंदबाज के रूप में उभरकर मात्र चार ओवरों में सात रन देकर छह विकेट ले लिए, जिससे इंग्लैंड की टीम महज 68 रनों पर ही ढेर हो गई। कंगारूओं ने यह मैच एक पारी और 14 रनों से अपने नाम कर लिया। सेन रेडियो के अुनसार, 144 सालों में बोलैंड (6/7) द्वारा किए गए एमसीजी पर एक डेब्यू खिलाड़ी के रूप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और अधिक विकेट लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी टॉम केंडल हैं, जिन्होंने 1877 में 7/55 रिकॉर्ड विकेट अपने नाम किए थे। इस पर बोलैंड ने कहा, "यह एक सपने के सच होने जैसा है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त दिलाने में मदद की। साथ ही कहा कि मैंने नहीं सोचा था कि ऐसा कभी होगा। 

मैं वास्तव में भाग्यशाली हूं।" विक्टोरिया के कोच रोजर्स ने कहा कि उन्हें इस साल की शुरुआत में राष्ट्रीय चयनकर्ता जॉर्ज बेली से बोलैंड के लिए उत्साहजनक शब्द सुनने को मिले थे। रोजर्स ने याद करते हुए कहा, "मेरी जॉर्ज बेली से उनको लेकर बातचीत हुई थी, उन्होंने बोलैंड को लेकर कहा था कि उन्हें शानदार मौका मिल रहा है।" तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के चोटिल होने के बाद उनकी जगह पर बोलैंड को तीसरे टेस्ट के लिए चुना गया था। बोलैंड ने कहा, मैंने सिर्फ इसे एक मौके की तरह लिया है और कभी सोचा नहीं था कि टीम में खेलूंगा।" उन्होंने आगे कहा, "जब हेजलवुड चोटिल हुए तो वास्तव में मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे यह अवसर मिलेगा।" बोलैंड को लगता है कि उनका टेस्ट डेब्यू घरेलू क्रिकेट में उनके प्रयासों का परिणाम है, क्योंकि उन्होंने पिछले दो शेफील्ड शील्ड सीजन में 45 विकेट लिए थे। 1996 से 2006 के बीच 71 टेस्ट खेलने वाले तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी के बाद बोलैंड दूसरे आदिवासी खिलाड़ी हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Melbourne , Australia , England

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD