Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में करवाए बेमिसाल कार्य : सुंदर शाम अरोड़ा

विधायक ने 21.81 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 18 के मोहल्ला पुरहीरां की गलियों में इंटर लाकिंग टायले लगवाने के कार्य की करवाई शुरुआत

Sunder Sham Arora, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Chandigarh, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 24 Dec 2021

Last updated on: Dec 24, 2021, 00:00 IST

विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पंजाब सरकार की ओर से समाज भलाई व विकास कार्यों के लिए विशेष तवज्जो देकर अलग-अलग शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बेमिसाल विकास कार्य कार्य करवाया जा रहा है, जिससे शहरों के साथ-सलाथ गांवों की नुहार भी बदल गई है। वे आज 21.81 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 18 के मोहल्ला पुरहीरां की गलियों में इंटर लाकिंग टायले लगवाने के कार्य की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार भी मौजूद थे।विधायक ने इस दौरान नगर निगम अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि योजनाबद्ध तरीके से निर्माण कार्य को शुरु किया जाए और इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही सामने नहीं आनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सडक़ों के निर्माण के दौरान गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए व इस दौरान भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि शहर में सभी सडक़ों व गलियों के निर्माण कार्य लगभग मुकम्मल करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग के अनुसार पहल के आधार पर बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां तक गुणवत्ता की बात है तो टैंडर के समय ही संबंधित ठेकेदार को इस संबंधी हिदायत कर दी गई है और अगर कहीं भी गुणवत्ता के पक्ष से कोई कमी आई तो संबंधित पक्ष के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।इस मौके पर नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा, पंडित ब्रह्मदत्त अग्रिहोत्री, पार्षद हरपार सिंह पाला, चौधरी अमरजीत, सरफराज सिंह सफी, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष  मुकेश डाबर, रमन गुप्ता, पंडित धर्मपाल, पंडित सतीश शारदा, करमजीत सिंह, कुलदीप बेनीपाल, मंजीत सिंह नंबरदार, इंदरजीत सिंह सैनी, सुच्चा सिंह, हरदयाल सिंह, रिक्की, मंगत राम, आर.के कोहली, पंडित हरीश अग्निहोत्री, सोनू गुप्ता आदि भी मौजूद थे।

                                  

 

Tags: Sunder Sham Arora , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Chandigarh , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD